*धार~आबकारी विभाग के द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान में विदेशी शराब सहित चार पहिया वाहन किए जप्त*~~
*दो आरोपी गिरफ्तार, प्रकरण दर्ज*~~
धार ( डाँ. अशोक शास्त्री )
शनिवार को धार कलेक्टर आलोक कुमार सिंह के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त जिला धार यशवंत धनोरा के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान में धार जिले के वृत्त धरमपुरी में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम के द्वारा कार्यवाही करते हुए ए बी रोड पर बम्बई की ओर से आ रही कार क्रमांक एमपी 13 बीए 4158 से 05 पेटी बैक पाइपर व्हिस्की, 03 ऑल सीजन व्हिस्की, 02 पेटी एम डी रम, 01पेटी 8 pm व्हिस्की, 03 पेटी किंगफिशर केन बियर कुल 14 पेटी विदेशी शराब कुल मात्रा 135 बल्क लिटर जप्त कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क)(2) के अंतर्गत प्रकरण कायम किया गया। आरोपी राजेश पटेल एवं राजेश राठौड़ दोनों निवासी अमितेश नगर इंदौर को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। जप्त वाहन एवं शराब अनुमानित मूल्य लगभग 9 लाख रुपए की है। उपरोक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी गोपाल सिंह राठौड़ , आबकारी उपनिरीक्षक एस एन सिंगनाथ प्रिती मण्डलोई एवं आबकारी आरक्षक बलवीर सिंह राठौड़ द्वारा की गई।
Home
धार
*धार~आबकारी विभाग के द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान में विदेशी शराब सहित चार पहिया वाहन किए जप्त*~~
*दो आरोपी गिरफ्तार, प्रकरण दर्ज*~~
धार ( डाँ. अशोक शास्त्री )

Post A Comment: