*मनावर~महाशिवरात्रि के पवन पर्व प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा निकाली गई कलश यात्रा*~~                                          

गुलामी के बंधन से तो छूट गए विकारों की गुलामी से छूटे नहीं तभी आज शिव का संदेश दे रहे हैं ब्रम्हाकुमारी सुंदरी दीदी*             

*मनावर नगर के प्रमुख मार्गो से निकली झांकी एवं कलश यात्रा*    

निलेश जैन मनावर~~

प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय पूष्पा कालोनी द्वारा आज महाशिवरात्रि के  पवन पर्व पर भगवान शिव का संदेश लेकर नगर के प्रमुख मार्गो से चलित झांकी एवं कलश यात्रा निकाली गई साथ ही जगह जगह कलश यात्रा का पुष्पमाला से स्वागत किया गया। इस अवसर पर ब्रम्हाकुमारी सुंदरी दीदी ने कहा कि धर्म व पूजा पद्धतियों की राहें चाहे अलग हो सकती है। लेकिन सभी मनुष्य की मंजिल एक ही है वह है परमपिता परमात्मा सबका मालिक है। अनेक लोगों के त्याग बलिदान और समर्पण के फलस्वरुप यह सभी वीर पुरुष अध्यात्म से परिपूर्ण थे। ऊर्जा, उत्साह, उमंग,वीरता,हिम्मत और जीवन तक बलिदान करने की सोच के लिए आध्यात्मिक होना जरूरी है। हम गुलामी के बंधन से तो छूट गए लेकिन विकारों की गुलामी से छूटे नहीं तभी आज शिव का संदेश दे रहे हैं। आज प्रातः स्थानीय सेवा केंद्र पर प्रवचन ध्यान योग का आयोजन के साथ परमात्मा शिव का झंडा वंदन कर   प्रतिज्ञा भी ली गई। सेवा केन्द्र पर केक काटकर सभी भाई बहनों को प्रसाद वितरण किया गया। कलश यात्रा का स्थानीय बस स्टेड पर भाजपा नेता हेमन्त खटोड़ एवं श्वेतांबर जैन समाज की ओर से अंतिम खटोड़ स्वागत कर प्रभावना बाटी गई। फोटू ईमेल मनावर =  नगर में प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय निकाली गई कलश यात्रा।          *2 . शिव ध्वज की पूजा करते दीदी


Share To:

Post A Comment: