झाबुआ~दीनदयाल रसोई पार्ट टू ......दो गुना महंगी मिलेगी थाली~~


झाबुआ। संजय जैन~~

दीनदयाल रसोई योजना पार्ट-2 शुक्रवार से आरंभ हो गई। इस बार गरीबों की थाली दोगुना महंगी हो गई है। वहीं सब्जी,मसाले,तेल व गैस के खर्च के लिए प्रति व्यक्ति 5 रुपए नपा की ओर से मिलेंगे। इसके अलावा गेंहू,चावल,दाल व नमक भी सरकारी होगा।






पहले की तरह नगरपालिका के सामने चलेगी....





 पहले की तरह यह बस स्टैंड,नगरपालिका के सामने चलेगी। शुक्रवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पूरे प्रदेश में इसका एक साथ उद्घाटन किया था। इस मौके पर उनके भाषण का प्रसारण किया गया था। इस मौके पर भाजपा के सभी नेताओं के साथ अधिकारी भी मौजूद थे।






योजना पार्ट-1 .....
चार साल पहले जब यह योजना शुरू की गई थी तब इस यह दानदाताओं पर निर्भर थी। सरकार की ओर से बस अनाज व नमक का इंतजाम किया गया था। बाकी का खर्च लोगों से मिलने वाले दान पर निर्भर था। नगरपालिका द्वारा संचालित रसोई एक बार फिर शुरू की गई है।






इस बार क्या व्यवस्था रहेगी.....
-सोमवार से शनिवार तक दस रुपए में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रोटी, सब्जी,दाल,चावल का प्रदाय थाली में किया जाएगा। मौसमी हरी सब्जी भी थाली में परोसी जाएगी।






-इन केन्द्रों को गूगल मैप की सहायता से ढूंढने की सुविधा भी प्रारंभ की गई है। साथ ही एक पोर्टल भी बनाया जा रहा है।
-थाली का रेट दो गुना हो गया है। यानि इस पर होने वाले खर्च का एक बड़ा हिस्सा अब गरीबों से वसूला जाएगा।




Share To:

Post A Comment: