।। *सुप्रभातम्* ।।
।। *संस्था जय हो* ।।
।। *दैनिक राशि - फल* ।।
आज दिनांक 27 नवंबर 2020 शुक्रवार संवत् 2077 मास कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि प्रातः 07:47 बजे तक रहेगी पश्चात् त्रयोदशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:57 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:32 बजे होगा । अश्विनी नक्षत्र मध्य रात्रि 12:23 बजे तक रहेगा पश्चात भरणी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मेष राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 10:53 से 12:09 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11:50 से 12:31 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
*ज्योतिषाचार्य*
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
*आज का राशिफल*
मेष :~ शारीरिक - मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । पारिवारिक सदस्यों के साथ सुंदर भोजन तथा आनंदपूर्वक समय बिताएंगे । आर्थिक विषय में भविष्य के लिए प्लानिंग करेंगे । आय में वृद्धि होगी ।
वृषभ :~ आज का दिन स्फूर्तिला और प्रसन्नतापूर्ण रहेगा । स्वास्थ्य अच्छा रहने से सुख और आनंद होगा । सगे - सम्बंधियों या मित्रों से उपहार मिलेगा । प्रवास और स्वादिष्ट भोजन आपके दिन को सुंदर बनाएगा । आर्थिक लाभ की संभावना है ।
मिथुन :~ आज संयमशील और विचारपूर्ण व्यवहार आपको बहुत से अनिष्टों में से बचा लेंगे । आपके वाणी - व्यवहार से गलतफहमी होगी । शारीरिक कष्ट , मन को भी अस्वस्थ बनाएँगे । परिवार में क्लेश का माहोल रहेगा ।
कर्क :~ आकस्मिक धन प्राप्ति और बहुविधि लाभ से भरा आपका आज का दिन अत्यंत रोमांचक और आनंद का रहेगा । आय में वृद्धि होगी । व्यापारियों को मुनाफा के सौदे होंगे । पुत्र और पत्नी से लाभ होगा ।
सिंह :~ आपके कार्यों में विलंब से सफलता मिलेगी । आफिस या घर में उत्तरदायित्वों का बोझ बढ़ेगा । जीवन में अधिक गंभीर रहेंगे । नए सम्बंध बनाने या कार्य के सम्बंध में महत्त्वपूर्ण निर्णय न ले ।
कन्या :~ शरीर में थकान, आलस और चिंता होगी । संतानों के साथ मतभेद होगा । उनके स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । आफिस में उच्च पदाधिकारियों से आपका वादविवाद होगा । राजनीतिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा ।
तुला :~ कटु वचन या खराब व्यवहार से झगड़े - विवाद होंगे । क्रोध और कामवृत्ति पर संयम रखे । हितशत्रु अधिक प्रवृत्त होगे । आकस्मिक धनलाभ होगा । समय से भोजन करने में विलंब तथा अत्यधिक खर्च मन को अस्वस्थ बनाएँगे ।
वृश्चिक :~ नौकरी और व्यवसाय में आज आपको लाभ ही लाभ है । इसके साथ मित्रों , सगे सम्बंधियों और बुजुर्गों से भी लाभ मिलेगा । सामाजिक समारोह , पर्यटन जैसे प्रसंगों में जाएँगे । आप प्रफुल्लित रहेंगे । आय के स्रोत बढ़ेंगे ।
धनु :~ आर्थिक और व्यापार के लिए आज का दिन शुभ है । कार्य सरलता पूर्वक होंगे । परोपकार की भावना रहेगी । नौकरी व्यवसाय में उन्नति और मान - सम्मान मिलेगा ।
मकर :~ बौद्धिक कार्यों और व्यवसाय में नई विचारधारा लाएँगे । लेखन और साहित्य से सम्बंधित प्रवृत्तियों में आपकी सृजनात्मकता दिखाई देगी । परिणाम स्वरूप शारीरिक थकान और ऊबन रहेगी । उच्च पदाधिकारियों या प्रतिस्पर्धियों के साथ चर्चा में नही पडे ।
कुंभ :~ नकारात्मक विचारों से मन में हताशा होगी । इस समय मानसिक उद्वेग और क्रोध रहेगा । खर्च बढ़ेगा । वाणी पर संयम न रहने से परिवार में मनमुटाव और झगड़े हो सकते है । स्वास्थ्य खराब होगा । दुर्घटना से बचें ।
मीन :~ आपका दिन सुख - शांति से बितेगा । व्यापारियों को भागीदारी के लिए उत्तम समय है । मित्रों तथा स्वजनों से मुलाकात होगी । सार्वजनिक जीवन में प्रगति होगी । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरूदेव ।।

Post A Comment: