।। *सुप्रभातम्* ।।
।। *संस्था जय हो* ।।
।। *दैनिक राशि - फल* ।।
आज दिनांक 23 नवंबर 2020 सोमवार संवत् 2077 मास कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि मध्य रात्रि 12:33 बजे तक रहेगी पश्चात् दशमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:54 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:32 बजे होगा । शततारा नक्षत्र दोपहर 01:05 बजे तक रहेगा पश्चात् पूर्वा भाद्रपदा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कुंभ राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 07:59 से 09:27 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11:48 से 12:27 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दर्पण देख कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
*--: विशेष :--*
आज आंवला नवमी , अक्षय कुष्मांड नवमी , कृत युगादि , पंचक , श्रीहरि जयंती , मथुरा प्रदक्षिणा ।
आज नवमी को व्रत , तर्पण और अन्नादि दान करने से अनंत फल मिलता है । इस दिन किया पूजा पाठ व दिया हुआ दान का पुण्य अक्षय हो जाता है । इस कारण यह अक्षय नवमी कहलाती है । इस दिन आंवले का पूजन कर भूमि , सुवर्ण , वस्त्राभूषणादि दान करने से महापतकों से मुक्ति मिलती है ।। जय हो ।।
*ज्योतिषाचार्य*
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
*आज का राशिफल*
मेष :~ सामाजिक प्रसंगों में सगे - सम्बंधियों और मित्रों के साथ आपका समय खूब आनंदपूर्वक बीतेगा । मित्रों के पीछे खर्च होगा और उनके द्वारा लाभ भी होगा । प्रकृति के सानिध्य में पर्यटन पर जाएँगे । सरकारी और अर्ध सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी ।
वृषभ :~ नए कार्यों को करने के लिए अनुकूल दिन है । नौकरी तथा व्यवसाय में लाभदायक होगा । पदोन्नति मिलेगी । व्यापार में प्रगती होगी । सरकार द्वारा लाभ के समाचार मिलेंगे । मानप्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । रुके कार्य पूरे होंगे ।
मिथुन :~ प्रतिकूलता से आपके कार्य में विलंब होगा । शरीर में स्फूर्ति और मन में उत्साह का अभाव रहेगा । पेट रोग से परेशानी होगी । नौकरी में उच्च पदाधिकारियों के नकारात्मक व्यवहार रहेगा । राजकीय कठिनाइयाँ बाधक बनेंगी । महत्त्वपूर्ण कार्य या निर्णय आज स्थगित रखे ।
कर्क :~ मन की नकारात्मकता आपको हताश करेगी । बाहर का खाने - पीने से स्वास्थ्य खराब होगा । क्रोध को नियंत्रण में रखे । पारिवार मे बखेड़ा खड़ा होगा । नए सम्बंध तकलीफदायक होंगे । पैसे की तंगी रहेगी । दुर्घटना , आपरेशन का योग है ।
सिंह :~ पति - पत्नी के बीच खटपट से मनमुटाव होगा । जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । सांसारिक विषयों में उदासीन रहेंगे । सार्वजनिक जीवन में अपयश या स्वाभिमान भंग होगा । भागीदारों से मतभेद होंगे । कोर्ट - कचहरी के प्रश्न हल होने में विलंब होगा ।
कन्या :~ शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । घर में सुख - शांति का माहौल से प्रसन्नता होगी । आर्थिक लाभ और काम में सफलता मिलेगी । बीमारी में राहत होगी । नौकरी में लाभ मिलेगा । अपने अधीनस्थ कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा ।
तुला :~ आज आप कल्पना और सृजनशक्ति का उत्तम उपयोग करेंगे । संतानों की प्रगति होगी । प्रिय व्यक्ति से मुलाकात रोमांचक रहेगी । तन - मन से ताजगी और स्फूर्ति रहेगी । विचारों से मन विचलित रहेगा । आज किसी के साथ बौद्धिक चर्चा या वाद - विवाद में भाग लेंगे ।
वृश्चिक :~ आज आप शारीरिक और मानसिक भय लगेगा । कोई बात की चिंता परेशान करेगी । पारिवार मे तथा सगे - सम्बंधियों के साथ अनबन हो सकती है । माता का स्वास्थ्य खराब होगा । जमीन , वाहन, वगैरह की खरीदी में सावधानी रखें ।
धनु :~ नए कार्य आरंभ के लिए शुभ समय है । मित्रों और सगे - सम्बंधियों के आगमन से प्रसन्नता रहेगी । कार्य सफलतापूर्वक होंगे । लघु प्रवास होगा । धन लाभ है । छोटे भाई - बहनों से मेल - जोल रहेगा । मान - प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है ।
मकर :~ वाणी और व्यवहार में संयम रखे । परिवार मे मनमुटाव न हो , इसका ध्यान रखें । शेयर - सट्टा में पूँजी निवेश करेंगे । आर्थिक लाभ होगा । स्वास्थ्य की शिकायत रहेगी । आँख में तकलीफ हो सकती है । नकारात्मक वृत्ति दूर करने से लाभ होगा । विद्यार्थी पढ़ाई में अधिक ध्यान रखे ।
कुंभ :~ शारीरिक मानसिक रूप से आप प्रफुल्लित रहेंगे । सगे - सम्बंधियों तथा मित्रों और पारिवारिक सदस्यों के साथ घर में उत्सव का माहौल रहेगा । सुरुचिपूर्ण और मिष्ठान्न का आनंद लेंगे । घूमने - फिरने और पर्यटन होगा । आर्थिक दृष्टि से दिन लाभदायक है । अध्यात्म और चिंतन में रुचि होगी ।
मीन :~ आर्थिक और पूँजी निवेश करते समय बहुत ध्यान रखे । एकाग्रता कम और बेचैनी रहेगी । धार्मिक कार्यों मे खर्च होगा । मित्रों तथा स्वजनों से मतभेद होंगे । लालच वृत्ति आपको नुकसान होगा । जमानतगीरी या कोर्ट - कचहरी के मामलों में न पड़े ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Post A Comment: