*खेतिया~ प्रदेश मेआईएसओ अवॉर्ड प्राप्त करने वाले  पहले जिला न्यायालय बड़वानी की 3 तहसीलों में  नए मध्यस्थता केंद्रों का लोकार्पण   "* ~~

खेतिया~
माननीय न्यायमूर्ति श्री अजय कुमार मित्तल मुख्य न्यायाधिपति म.प्र. उच्च न्यायालय  एवं मुख्य संरक्षक म. प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर ने माननीय न्यायमूर्ति श्री संजय यादव न्यायाधिपति म. प्र. उच्च न्यायालय एवं कार्यकारी अध्यक्ष म. प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर, माननीय न्यायमूर्ति श्री सुरेश चंद्र शर्मा न्यायाधिपति म. प्र. उच्च न्यायालय एवं प्रशासनिक न्यायाधिपति म. प्र. उच्च न्यायालय जबलपुर इंदौर पीठ तथा श्रीमती गिरिबाला सिंह सदस्य सचिव म. प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,जबलपुर व अन्य  की गरिमामय उपस्थितिआज 26-09-2020 को प्रातः  11:00 बड़वानी जिले की तहसील राजपुर, अंजड़ व खेतिया में नवनिर्मित  मध्यस्था केंद्र भवनों का ई लोकार्पण जबलपुर से किया गया।
इस अवसर पर मुख्य न्यायाधिपति ने राजपुर न्यायालय, अंजड़ न्यायालय और सेंधवा न्यायालय को प्राप्त आईएसओ 9001 2005 प्रमाण पत्र भी प्रदान करने कार्यवाही भी की।
"मध्यस्थता विवादों के सरल सहज सामंजस्य पूर्ण निराकरण का एक ऐसा तरीका है जिसमें विवाद के सभी पक्ष विजयी होकर विवाद का स्थाई समाधान होता है" यह बात जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बड़वानी श्री राजेश गुप्ता ने इस अवसर पर कही।आज जिले की तहसील राजपुर,अंजड़ व खेतिया  में नवनिर्मित मध्यस्थता केंद्र  भवनों की ई लोकार्पण के अवसर पर कही।
इस अवसर पर एडीजे श्री आशुतोष अग्रवाल द्वारा बताया गया कि बड़वानी प्रदेश  और देश का प्रथम जिला है जिसके सभी न्यायालय अपने व्यवस्था ,आने वाले पक्षों की सर्वसुविधा  वातावरण अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार एक सुंदर परिवेश में निर्मित करने हेतू प्रतिबद्ध होने से आईएसओ 9001 2015 प्रमाणित है।
मध्यस्थता केंद्र मेडिएशन सेंटर काआज न्यायालय परिसरखेतिया में भवन का ई लोकार्पण समारोह सम्पन्न हुआ,इस अवसर पर अपर जिला व सत्र न्यायाधीश आशुतोष अग्रवाल,अपर जिला व सत्र न्यायाधीश श्रीमति कृष्णा परस्ते व न्यायाधीश श्री विशाल खाड़े जी भी समारोहों में विशेष रूप से उपस्थित रहे,ई लोकार्पण के साथ साथ सेंधवा न्यायालय को ISO प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया,
गरिमामय समारोह में जबलपुर उच्च न्यायालय से ऑनलाइन प्रशिक्षण प्राप्त अभिभाषक विकास राव शितोले व कपिल शाह के साथअभिभाषक सजंय पण्डित,भगवान गवले,सजंय पटेल,अनुविभागीय अधिकारी राजस्वपानसेमल सुमेरसिंग मुजाल्दा,अतिरिक्त तहसीलदार हुक़ूमसिंग निंगवाल, विधिक सेवा समिति के सदस्य राजेश नाहर सहित अनेक प्रशाशनिक अधिकारी कर्मचारी व निर्माण इकाई के अधिकारी भी उपस्थित रहे,,


Share To:

Post A Comment: