बड़वानी~जिले में 8 और व्यक्तियों की रिपोर्ट आई पाजिटिव~~

बड़वानी / बड़वानी में बुधवार को 8 और व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पाॅजिटिव प्राप्त हुई है। जिले में अब कोरोना वायरस पाॅजिटिव लोगो की संख्या बढ़कर 212 हो गई है। इसमें से 139 लोग उपचार के पश्चात अपने घरो को वापस चले गये है। जबकि अब 69 लोगो का उपचार बड़वानी, सेंधवा एवं इन्दौर के अस्पताल में चल रहा है। 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनीता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार को आई रिपोर्ट में 1 व्यक्ति ग्राम तलाव का, 1 व्यक्ति अंजड का  तथा 6 लोग बड़वानी नगर के है। जिनकी रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त हुई है, उसमें ग्राम तलाव के स्कूल फल्या का 28 वर्षीय पुरूष, अंजड़ के वार्ड क्रमांक 12 का 65 वर्षीय पुरूष, तथा बड़वानी के अमित नगर का 50 वर्षीय पुरूष, रूकमणी नगर का 65 वर्षीय पुरूष, वंदना कालोनी का 45 वर्षीय पुरूष, पुलिस लाईन की 52 वर्षीय, 24 वर्षीय महिला तथा 28 वर्षीय पुरूष सम्मिलित है।


Share To:

Post A Comment: