झाबुआ~नगर मे सटौरियो ने फैला रखा है अपना कारोबार ~~





युवा वर्ग हो रहा इस दलदल का शिकार~~




झाबुआ। झाबुआ जिले सहित नगर की गलियो में सट्टा बाजार फल फुल रहा है। जहां एक ओर कोरोना माहामारी पुरे देश को खा रही है। वही दूसरी ओर सट्टा बिमारी लोगो के घरो के साथ ही युवा वर्ग को अपना शिकार बना रही है। ऐसे में जिले के पुलिस कप्तान विनित जैन मे पूर्व मे सटौरियो को पकडकर उन पर कार्यवाही भी की गई थी।




-चलते फिरते सट्टे का कारोबार किया जा रहा है





लेकिन वर्तमान में यह कार्यवाही में ढीलापन होने के कारण सट्टा व्यापारी एक बार फिर से अपने रंग में आ चुके है। वही उनके द्वारा चौराहो, पान की गुमटियो, गलियारो के साथ ही चलते फिरते सट्टे का कारोबार किया जा रहा है। वही नगर से करीब 5 किलोमीटर दूर आसपास के गा्रमीण क्षेत्रो में सट्टे के कारोबारी अपना सट्टा चला रहे है। जिसमें गा्रमीण युवक भी शिकार होते जा रहा है।




-युवा वर्ग इस दलदल की ओर धकेलते हुये जा रहा





वही नगर के युवा वर्ग इस दलदल की ओर धकेलते हुये जा रहा है। पूर्व मे ही सट्टे के कारोबारियो के खिलाफ समाचार पत्रो मे बताया गया था कि उनके द्वारा आजाद चौक, सरदार भगतसिह मार्ग , लक्ष्मीबाई मार्ग, रोहिदास मार्ग, छोटे तालाब के यहा, सिद्धेश्वर कॉलोनी , शनी मंदिर के आसपास, कृषि उपज मंडी प्रांगण, जनपद पंचायत, राजगढ नाका, मेघनगर नाका, वही नगर के कई हिस्सो में सट्टे का गौरखधंधा चलाया जा रहा है। वही पूलिस की मुखबीरी से इन सटौरियो पर धरपकड की जा सकती है। ओर साथ ही इन सट्टे बाजो की सरगना तक पहुचा जा सकता है। पुलिस को इस ओर ध्यान देने की दरकार है




Share To:

Post A Comment: