अंजड~लॉकडाउन में शादी, पांच बराती पांच जनाती की मौजूदगी में हुआ विवाह~~

मास्क लगाकर दुल्हा-दुल्हन ने मास्क लगाकर किया पालन~~

सतीश परिहार अंजड~~

अंजड--देश भर में कोरोना का कहर जारी है। जहां कुछ लोग मनमानी करते हुए लॉकडाउन की धज्जियां उड़ा रहे हैं वहीं कुछ लोग लॉकडाउन के पालन की मिसाल भी कायम कर रहे हैं। एक ऐसा ही मामला बडवानी जिले के अंजड शहर में सामने आया है। यहां लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए नव दंपति सात फेरों के बंधन में बंधे।

राजपुर निवासी श्री कृष्ण गुप्ता के पुत्र मनिष गुप्ता की शादी सरिता सनियर से 1मई को तय हुई थी। लड़की के पिता सिता शांतिलाल सनियर ने मात्र पांच लोगों की स्वीकृती में अपनी पुत्री सरिता के साथ मनिष कि शादी आज हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार गायत्री पद्धति से कर रस्में पूरी कीं। शादी सम्पन्न हुई और मंदिर से ही दुल्हन को विदा करवा कर बारात राजपुर वापिस चली गई। शादी में पांच जनाती और पांच बराती ही शामिल हुए।
इसके अलावा नायब तहसीलदार विशाखा चौहान , विधिक सेवा प्राधिकरण के पेरालीगल वालेंटियर सतीश परिहार कि मौजूदगी में सोशलडिस्टेंशींग का पालन करवाया गया। वहीं दुल्हन और दुल्हे ने मास्क लगाकर नियमों का पालन भी किया।
इस संबंध में विवाहित जोड़े ने कहा है कि हम लोगों ने लॉकडाउन का पालन करते हुए शादी की है। यह भी जीवन में एक पहचान बनी रहेगी। कहा कि अगर कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से बचना है तो लॉकडाउन के नियमों का पालन अवश्य करें और देश को इस महामारी से बचाएं। घर पर रहें सुरक्षित रहें


Share To:

Post A Comment: