*बुरहानपुर~बुरहानपुर के18 सैंपल में पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त होने से हड़कंप मचा*~~
बुरहानपुर (मेहलक़ा अंसारी)
सिविल सर्जन डॉक्टर शकील अहमद खान ने बताया कि बुरहानपुर से भेजे गए 18 सैंपलों में पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है। सिविल सर्जन डॉक्टर शकील अहमद खान ने बताया कि दाऊद पुरा के पूर्व पार्षद सहित उसके परिवार के 13 लोगों में पॉजिटिव एवं नगर के अन्य क्षेत्रों के 5 लोगों में पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इस तरह कुल 18 रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। सिविल सर्जन डॉक्टर शकील अहमद खान के अनुसार अब कोई रिपोर्ट आना शेष नहीं है। यह रिपोर्ट शहर के लिए एक खतरनाक संकेत है। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के मुखिया ने आम जनता से अपील की है कि संकट की इस घड़ी में संयम से काम ले, लाक डॉउन का पालन करें, घरों पर सुरक्षित रहे, सोशल डिस्टेंस का पालन करें, यदि बहुत ही आवश्यक हो तो ही घर से निकले एवं मास्क लगाकर निकले।
Home
बुरहानपुर
*बुरहानपुर~बुरहानपुर के18 सैंपल में पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त होने से हड़कंप मचा*~~
बुरहानपुर (मेहलक़ा अंसारी)
Post A Comment: