भिण्ड-शादी विवाह/निकाह की अनुमति दे जिला प्रसासन-डॉ रमेश दुबे ~~
भिण्ड से गिर्राज बौहरे की रिपोर्ट~~
कलेक्टर छोटे सिंह को पत्र लिखकर श्री दुबे ने शादी विवाह की अनुमति देने की कही बात
सन्दर्भ:- भारत सरकार ग्रह मन्त्रालय के आदेश क्रमांक 40-3/2020-डीएम-आई (ए )दिनांक 15 अप्रेल 2020 महोदय , उपरोक्त विषयान्तर्गत निवेदन है कि संदर्भित पत्र में भारत सरकार ग्रह मंत्रालयने शादी ,विवाह ,निकाह कार्यक्रमो की स्वीकृति के लिए जिला मजिस्ट्रेट को अधिकृत किया है ।उसी तारतम्य में भिण्ड जिले के आम नागरिकों की तय शुदा शादी विवाह निकाह कार्यक्रमो के लिए आपके द्वारा नियम बनाकर स्वीकृति प्रदान की जाये।।ये विवाहों का समय है शादी ,निकाह की मितियाँ निकली जाने से आम नागरिकों को परेशानी है।।कोरोना महामारी के दौरान लॉक डाउन होने से ये कार्यक्रम सम्पन्न नही हो पा रहे हैं।।इस सम्बंध में निकटवर्ती ग्वालियर जिला मजिस्ट्रेट ने नियम बनाकर विवाह, शादी, निकाह पण्डित काज़ी के अलावा वर ,वधु पक्ष के चार -चार लोगों की उपस्थिति में सादा तरीके से कार्यक्रम सम्पन्न करने की स्वीकृति प्रदान करने के आदेश दिए हैं। इसी क्रम में महोदय आपसे निवेदन है कि इसप्रकार से विवाह शादी ,निकाह के कार्यक्रम सम्पन्न होने से वर वधु पक्ष की तमाम फिजूल खर्ची बचेगी और नागरिकों के बेटे बेटियों का विवाह ,निकाह भी समय पर सम्पन्न हो सकेगा।।अतःकोरोना महामारी के चालू लॉक डाउन अवधि के दौरान शादी ,विवाह,निकाह कार्यक्रमो की स्वीकृति प्रदान की जाये।
Home
भिंड
भिण्ड-शादी विवाह/निकाह की अनुमति दे जिला प्रसासन-डॉ रमेश दुबे ~~
भिण्ड से गिर्राज बौहरे की रिपोर्ट~~

Post A Comment: