हरदा /हंडिया में कोरोना लॉकडाउन के चलते डॉ.भीमराव अम्बेडकर की जयंती घरों में ही मनाई गई~~
अंकुश विश्वकर्मा हरदा/ सुमित खत्री हंडिया ~~
हरदा/हंडिया।कोरोना लॉकडाउन के चलते डॉ.भीमराव अम्बेडकर की जयंती घरों में ही मनाई गई,हालांकि लॉकडाउन के कारण बड़े आयोजन नहीं हुए,
किंतु भाजपा की ओर से हंडिया मंडल अध्यक्ष विजय पटेल ने मंगलवार को ग्राम खेड़ा मे अपने निवास पर संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ.अम्बेडकर की जयंती पर बााबा साहेव केे चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया,उन्होंने कहा कि भारत के संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर का ऋण देश कभी उतार नहीं सकेगा,उनके द्वारा रचित संविधान के कारण ही भारत आज विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है।
इस दौरान ग्राम पंचायत खेड़ा के सरपंच नारायण लटियाल सहित भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री रेवाराम झिंझोड़ सोशल डिस्टेंस में मौजूद रहे।
Home
हरदा
हरदा /हंडिया में कोरोना लॉकडाउन के चलते डॉ.भीमराव अम्बेडकर की जयंती घरों में ही मनाई गई~~
अंकुश विश्वकर्मा हरदा/ सुमित खत्री हंडिया ~~

Post A Comment: