हरदा ~मजदूर भी रहे सुरक्षित, महाप्रबंधक को सौपे मास्क ~~
अंकुश विश्वकर्मा हरदा ~~
हरदा। कोविड-19 कोरोना वायरस से सुरक्षित रखने के लिए जहाँ जिला प्रशासन द्वारा हर प्रकार से जागरूकता और नियमों के पालन का संदेश दिया जा रहा है वहीं शहर की समाजसेवीका श्रीमती रेखा पटेल और उनकी टीम द्वारा अपने हाथों से मास्क बनाकर कोविड-19 में ड्यूटी कर रहे बैंक अधिकारी, सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों सहित निजी हॉस्पिटल में आ रहे मरीजों के लिए डॉक्टरों को नि:शुल्क मास्क वितरण किये जा रहे है साथ ही लोगो को अपने स्तर से जागरूक भी कर रही है। इसी सेवा के क्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री सड़क योजना के महाप्रबंधक को मास्क सौपे , रेखा पटेल ने बताया कि वैश्विक महामारी के बीच राज्य सरकार ने मजदूरों के लिए रोजगार गांरटी के तहत एवं अन्य निर्माण के कार्य शुरू कर दिए है ताकि मजदूरों को आर्थिक संकट से न जूझना पड़े इसी बात को ध्यान रखते हुए प्रधानमंत्री सड़क योजना के महाप्रबंधक महोदय जे.के.नागर को लगभग 150 मास्क भेंट किये जिससे सड़क कार्य मे काम करने वाले मजदूरों को भी मास्क उपलब्ध हो सके साथ ही महाप्रबंधक से निर्माण कार्य मे लगे मजदूरों को ठेकेदारों के माध्यम से अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने एवम निर्माण क्षेत्र में सोशल डिस्टेसिंग की पालन करने की बात भी कही । महाप्रबंधक द्वारा इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि सक्षम और संपन्न व्यक्ति तो आसानी से इन चीजों को पा लेता है लेकिन मजदूर वर्ग के लोगो को ये सब उपलब्ध नही हो पाता इस तरह के सहयोग की बहुत आवश्यकता है इस पुनीत कार्य मे उन्होंने भी शामिल होकर सहयोग की बात कही । इस दौरान विभाग की लेखाधिकारी हीरावती उइके, सहायक महाप्रबंधक आर.एस.चौधरी , सब इंजीनियर एस. के.मोर्य, अन्य स्टाप सहित समाजसेवी राम नेमा उपस्थित थे

Post A Comment: