अंजड~आज पहली बार घरों पर लगी आरएसएस की हुई कुटुम्ब शाखाएं, प्रार्थना~~
50 से अधिक परिवारों में हुई एक साथ प्रार्थना~~
सतीश परिहार अंजड~~
अंजड---राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के इतिहास में पहली बार रविवार की शाम साढ़े पांच बजे स्वयंसेवक अपने-अपने घरों में परिवार के साथ शाखा लगाई और संघ प्रार्थना कि कोरोना लॉकडाउन के बीच एक प्रयोग के तौर पर सरकार्यवाह भैय्याजी जोशी के आह्वान पर ये शाखाएं लगाई गई।
नगर सम्पर्क प्रमुख विरेन्द्र मंडलोई ने बताया कि नगर सहित आसपास के गांवों में कई परिवारों के इससे जुड़ कर अपने घरों में शाखा लगा प्रार्थना कि है। वैसे संघ की शाखाएं मैदान में लगती हैं। इनमें सूर्य नमस्कार,योग,व्यायाम के नियमित अभ्यास के साथ ही प्रार्थना भी होती है। कोरोना लॉकडाउन की वजह से पिछले कई दिनों से मैदान में शाखाएं नहीं लग पा रहीं हैं। इस बीच कहीं-कहीं से कुछ स्वयंसेवकों द्वारा घर पर अपने परिवार के साथ शाखा लगाए जाने की सूचनाएं आईं। नगर संघचालक राजेंद्र श्रीवास ने कहा कि मूल लक्ष्य में बिना कोई परिवर्तन किए समय, काल और परिस्थिति के अनुसार संघ बदलावों को अपनाता रहा है। यही वजह है कि 95 वर्षों बाद भी संघ विश्व का सबसे बड़ा संगठन बना हुआ है। स्वयंसेवकों के गणवेश में परिवर्तन भी परिस्थितियों के अनुसार किया गया ऐसा ही एक बदलाव था।
रविवार लगभग 50 से अधिक परिवारों में यह प्रार्थना होना बताया गया है
फोन पर दे रहे एक-दूसरे को सूचना
घर पर शाखा और प्रार्थना की जानकारी संघ के स्वयंसेवक फोन और सोशल मिडिया पर एक-दूसरे को दे रहे हैं। नगर से लेकर गांव तक स्वयंसेवकों को इस बारे में बताने के साथ ही यह भी आग्रह किया गया है कि वे कुटुम्ब शाखा या प्रार्थना करें।

Post A Comment: