बड़वानी~सेंधवा के 1 कोरोना वायरस पॉजिटिव को इलाज के बाद इंदौर के अरविंदो अस्पताल से मिली छुट्टी ~~


बड़वानी / सेंधवा के 1 कोरोना वायरस पॉजिटिव 17 वर्षीय बालिका रिजवाना उस्मान को इलाज के बाद इंदौर के अरविंदो अस्पताल से सोमवार को छुट्टी मिल गई है। इस प्रकार अभी तक जिले में कोरोना वायरस प्रभावित पाये गये 24 लोगो में से उपचार पश्चात् 11 लोगो की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि शेष 13 लोगो का अभी भी उपचार इन्दौर एवं बड़वानी के अस्पताल में चल रहा है। इसमें से 6 लोग बड़वानी में एवं 7 लोग इन्दौर में उपचारार्थ है।


Share To:

Post A Comment: