।। *सुप्रभातम्* ।।
।। *संस्था जय हो* ।।
।। *दैनिक राशि - फल* ।।
आज दिनांक 16 अप्रैल 2020 गुरुवार संवत् 2077 मास वैशाख कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि सायं 06:18 बजे तक रहेगी उपरांत दशमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातः काल 06:01 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:52 बजे होगा । श्रवण नक्षत्र रात्रि 11:02 बजे तक रहेंगा पश्चात धनिष्ठा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मकर राशि में दिन रात भ्रमण करते रहेंगे । आज अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11:42 से 12:31 बजे तक रहेंगा । आज का राहू काल दोपहर 01:40 से 03:14 बजे तक रहेंगा । दिशाशूल दक्षिण दिशा में रहेंगा यदि आवश्यक हो तो जीरा का सेवन कर यात्रा आरंभ करें । जय हो
*ज्योतिषाचार्य*
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्री मंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245, एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
*आज का राशि फल*
कोरोनो जैसी महामारी को भगाना है देश कों बचाना है , प्रधान मंत्री जी ने हाथ जोड़कर अपील की थी और आज मे भी कहता हूं आप अपने और आपके परिवार के जीवन के लिये घर से बाहर ना निकले ।
मेष :~ पारिवारिक मामले में गहरी रुचि लेकर सदस्यों के साथ विचार- विमर्श करेंगे। गृह सजावट के लिए आयोजन करेंगे। माता के साथ अधिक निकटता रहेगी ।करोनो जेसी महामारी से बचने के लिये घर मे ही रहें ।
वृषभ :~ विदेश बसने वाले स्नेही या मित्र का समाचार मिलेगा। व्यापारियों को धन लाभ होगा। नए आयोजन हाथ में लेंगे। आध्यात्मिकता में प्रगति कर सकेंगे। संतानों की प्रगति होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें ।
मिथुन :~ गुस्से से आपको हानि पहुँचेगी। बीमार व्यक्ति नई चिकित्सा या आपरेशन न कराएँ। बदनामी न हो इसका ध्यान रखें। कम बोलकर वाद-विवाद या मनमुटाव दूर कर सकेंगे। खर्च बढ़ेगा।
कर्क :~ संवेदनशीलता और प्रेम की भावनाओं से आजका दिन अधिक आकर्षित होगा। उत्तम दांपत्य जीवन मिलेगा। व्यापारियों को विदेश के व्यापार में लाभ होगा। भागीदारी लाभदायक साबित होगा ।
सिंह :~ उदासीन वृत्ति और संदेह आपके मन को बेचैन रखेंगे । दैनिक कार्य विलंब से पूरे होंगे। परिश्रम का पूर्ण फल नहीं मिलेगा । नौकरी में संभलकर रहें। साथियों का सहयोग कम मिलेगा।
कन्या :~ आज का दिन चिंता और उद्वेग से परिपूर्ण होगा। पेट का स्वास्थ्य खराब होगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई में अवरोध आएगा। अचानक धन खर्च आएगा। बौद्धिक चर्चाएँ और समझौते में असफलता मिलेगी।
तुला :~ आज सावधानी से रहें । विचारों से मानसिक रूप से अस्वस्थ रहेंगे । माता और स्त्रीवर्ग सम्बंधी चिंता सताएगी। समय से भोजन और पर्याप्त नींद न होने से अस्वस्थता रहेगी ।
वृश्चिक :~ भाई- बहनों के साथ कौटुंबिक चर्चा और आयोजन होंगे। तन-मन में स्फूर्ति और आनंद अनुभव होगा। आध्यात्मिक तथा गूढ़ विद्याओं के अध्ययन में रुचि होगी।
धनु :~ परिवारजनों के साथ होने वाली गलतफहमी से बचें। व्यर्थ धन खर्च होगा। मानसिक द्विधा के कारण महत्त्वपूर्ण निर्णय नहीं ले। कार्यों में निर्धारित सफलता नहीं प्राप्त कर सकेंगे।
मकर :~ ईश्वर भक्ति और पूजा-पाठ से आज के दिन की शुरुआत करें । परिवार में अच्छा वातावरण रहेगा। कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। नौकरी- धंधा में लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कुंभ :~ एकाग्रता का अभाव मानसिक अस्वस्थता बढ़ाएगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें । पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन होगी । गलत फहमी दुर्घटना आदि से बचें । किसी का भला करने में हानि उठा सकते है।
मीन :~ समाज में अग्रिम स्थान प्राप्त कर सकेंगे। सामाजिक कार्यों में भाग लेगें । बुजुर्गों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। मित्रमंडल में नए मित्र जुड़ेंगे। नौकरी- व्यवसाय में आय वृद्धि का योग है। संतान और पत्नी की तरफ से लाभ होगा। ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Post A Comment: