।। *सुप्रभातम्* ।।
।। *संस्था जय हो* ।।
।। *दैनिक राशि - फल* ।।
आज दिनांक 04 अप्रैल 2020 शनिवार संवत् 2077 मास चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि रात्रि 10:31 बजे तक रहेगी उपरांत द्वादशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातः काल 06:14 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:45 बजे होगा । अश्लेषा नक्षत्र सायं 05:08 बजे तक रहेंगा पश्चात मघा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा सायं 05:08 बजे तक कर्क राशि में भ्रमण करते हुए सिंह राशि में प्रवेश करेंगे । आज का राहू काल प्रातः काल 09:27 से 10:59 बजे तक रहेंगा । अभिजित् मुहूर्त दोपहर 12:07 से 12:57 बजे तक रहेंगा । दिशाशूल पूर्व दिशा में रहेंगा यदि आवश्यक हो तो उडद का सेवन कर यात्रा आरंभ करें । जय हो
--: *विशेष* :--
आज कामदा एकादशी व्रत , श्री लक्ष्मीकांत दोलोत्सव । जय हो
*ज्योतिषाचार्य*
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्री मंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245, एम. जी. रोड (आनंद चौपाटी ) धार , एम.पी.
मो. नं. 9425491351
*आज का राशि फल*
कोरोनो जेसी महामारी को भगाना हे देश कों बचाना है । माननीय प्रधान मंत्री जी ने हाथ जोड़कर अपील की थी ओर आज मै भी करता हूँ । आप अपने ओर आपके परीवार के जीवन के लिये घर से बहार ना निकले । जय हो ।
मेष :~ आप आज स्वजनों के साथ उग्र चर्चा में न पडें । शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्र करेंगे। अनिद्रा के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। बौद्धिक चर्चा से आनंद तो प्राप्त हो सकता है, परंतु ऐसी बौद्धिक चर्चा से दूर ही रहें ।
वृषभ :~ भावनाओ के बंधन में बंध जाने का अनुभव आज आपको होगा। आपके कार्य दिन में संपन्न हो जाने से आनंद की मात्रा में वृद्धि होगी। भाई-बहनों से लाभ होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप प्रफुल्लितता का अनुभव करेंगे।
मिथुन :~ नकारात्मक मानसिक व्यवहार न रखें । असंतोष की भावनाओं से मन ग्रस्त रहेगा। पारिवारिक वातावरण में मेलजोल नहीं रहेगा। शारीरिक रूप से स्वस्थ नहीं रहेंगे । पढने-लिखने में विद्यार्थियों का मन नहीं लगेगा।
कर्क :~ भावनाओं के प्रवाह में आप न बहें। आज के दिन आरोग्य अच्छा रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा। परंतु मध्याहन के बाद आपके मन की हताशा से मन अस्वस्थ रहेगा। अनैतिक प्रवृत्तियों से मन भ्रष्ट न हो ध्यान रखें ।
सिंह :~ आज किसी भी निर्णय लेने की स्थिति में आप नहीं रहेंगे इसलिए आवश्यक निर्णय आज न ले। पारिवारिक कार्यों में धन का खर्च होगा। वाणी पर संयम रखें । गलतफहमियों को दूर करें। सम्बंधियों के साथ मनमुटाव होगा ।
कन्या :~ आज परिस्थिति अनुकूल रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से सुख शांति रहेगी। परंतु मध्याहन के बाद आप के मन की स्थिति द्विधा पूर्ण रहेगी। इससे आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में बाधा होगी। आज वाणी पर संयम बरते ।
तुला :~ आज पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ प्रेमपूर्ण व्यवहार रहेगा। घर की साज-सजावट में भी परिवर्तन करेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। मानसिक रुप से शांति रहेंगी । संतानों की ओर से सुख मिलेगा।
वृश्चिक :~ विदेश स्थित स्नेहीजन से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। । धन लाभ की भी संभावना है। आप का प्रत्येक कार्य सफल होने के साथ-साथ पूर्ण भी होगा। माता से सम्बंध अच्छा रहेगा। मान-सन्मान प्राप्त होगा।
धनु :~ आज प्रातःकाल आप का शारीरिक स्वास्थ्य नरम-गरम रहेंगा । निषेधात्मक विचार आप के मन पर नकारात्मक असर करेंगे, इसलिए वैचारिक स्तर पर संयम रखें । आर्थिक रूप से तंगी रहेंगी । परंतु मध्याहन के बाद आप शारीरिक और मानसिक स्वस्थता से प्रफुल्लित हो जाएँगे। आकस्मिक धनप्राप्ति का योग है।
मकर :~ आज के दिन परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक मनाएंगे, परंतु मध्याहन के बाद आप का मन व्यग्रता का अनुभव करेगा। अधिक खर्च होने से धन की तंगी रहेगी। सरकारी कार्यों में विघ्न आएँगे। अनैतिक कार्यों से सम्बंधित वृत्तियों पर अंकुश रखें ।
कुंभ :~ आप का आज का दिन सुख-शांति पूर्वक बीतेगा। पारिवारिक जीवन में भी आनंद छा जाएगा। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता प्राप्त होगी। आनंद-प्रमोद के साथ वाहन सुख प्राप्त होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आप को कीर्ति प्राप्त होगी।
मीन :~ किसी भी व्यक्ति के साथ बौद्धिक या वाद-विवाद न करें । नए कार्य का प्रारंभ न करें । परंतु मध्याहन के बाद स्थिति में आकस्मिक सुधार दिखेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Post A Comment: