बड़वानी~नगर पालिका ने बस स्टैंड सहित मुख्य चैराहों को किया सैनिटाइज ~~

बड़वानी / रविवार को नगर पालिका बड़वानी ने बस स्टैंड सहित नगर के मुख्य मार्गों को सैनिटाइज किया है। इसके तहत नगरपालिका के अमले ने विभिन्न उपकरणों, केमिकल  एवं पानी से जहां बस स्टैंड परिसर को धोकर साफ किया वही झंडा चैक, रंजीत चैक पर भी साफ-सफाई का विशेष अभियान चलाया।
   नगर पालिका सीएमओ श्री कुशल सिंह डोडवे से प्राप्त जानकारी अनुसार जनता कफ्र्यू  के कारण भीड़ से मुक्त इन स्थानों पर साफ-सफाई का विशेष कार्यक्रम चलाया गया जिसमें नगर पालिका के स्वास्थ्य कर्मियों ने बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया।


Share To:

Post A Comment: