*झाबुआ~किराना व्यापारी नरेंद्र राठौर का धरना अनशन*~~

*अनशन के दौरान ही श्रम विभाग की टीम जांच हेतु पहुंची*~~

झाबुआ से दशरथ सिंह कट्ठा ब्युरो....9039452025~~

झाबुआ - मेघनगर शहर के बस स्टैंड पर स्थित शनि राज किराना व्यापारी नरेंद्र राठौर अपने पूरे परिवार के साथ शनिवार को अनशन पर बैठे। परिवार में छोटे बच्चे माता पिता धर्मपत्नी और भाई हाथ में धरना एवं अनशन की तख्तियां लेकर प्रशासन की तानाशाही के विरोध में अनशन पर बैठे नरेंद्र राठौड़ ने बताया कि पिछले 15 दिनों में 10 से अधिक बार मेघनगर प्रशासन द्वारा मेरे घर दुकान पर फूड विभाग एवं अतिक्रमण एवं अन्य कई प्रकार की कार्यवाही मुझ  पर येन केन प्रकार से दबाव बनाने के लिए की जा रही है। इन सब कार्रवाई करने की पीछे की वजह मेरे द्वारा नगर परिषद के खिलाफ माननीय न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत करना है उन्होंने यह भी बताया कि अनशन जब तक जारी रहेगा जब तक प्रशासन के उच्च अधिकारी इस पूरे मामले की जांच नहीं कर लेते। शनिवार को अनशन के दौरान दोपहर में श्रम विभाग की टीम भी शनि राज किराना दुकान मेघनगर बस स्टैंड पर पहुंची। श्रम विभाग की टीम ने बताया कि उन्हें उनके उच्च अधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए थे कि नरेंद्र राठौड़ के यहां पर बाल श्रमिक कार्य कर रहे हैं जिसके बाद हमने तलाशी ली लेकिन कोई भी बाल श्रमिक नहीं पाया गया जिस पर पंचनामा बनाकर हमने अपने अधिकारी को प्रेषित किया है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस अनशन को पूर्व आता है या फिर इन पर और कठोर कार्रवाई करता है।
----------------------------------------------------
वर्जन बॉक्स -अनुविभागीय अधिकारी मेघनगर।
अतिक्रमण नोटिस देने के बावजूद भी नरेंद्र राठौड़ ने अपना अतिक्रमण नहीं हटाया। जिसके बाद मेघनगर नगर परिषद नाली के ऊपर से अतिक्रमण हटाया कोरोना वायरस के चलते नालियों की सफाई करना होना जरूरी है। नरेंद्र राठौर के परिवार द्वारा अनशन किया जा रहा है उसकी कोई भी सूचना या परमिशन हम से प्राप्त की नहीं गई है जैसा कि उच्च अधिकारियों को आदेश है धारा 144 झाबुआ जिले में लगी हुई है यदि वह मान जाते हैं तो ठीक नहीं तो उनके विरुद्ध ठोस कार्रवाई की जाएगी।


Share To:

Post A Comment: