दसई~~कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनता कर्फ्यू (कोराना अलर्ट) का असर दसई व आसपास क्षेत्र मे भी देखने को मिला। ~~

जगदीश चौधरी खिलेडी 6261395702~~

कोरोना को लेकर दसई के ग्रामीण जन ने भी देश के साथ पूर्ण गंभीरता दिखाई। प्रधानमंत्री के संदेश का जबरजस्त असर यहां दिखाई दिया। सुबह से लेकर शाम तक ग्रामीण जन अपने-अपने घरों के अंदर रहे । यहां की  दुकानें भी बंद रहे, सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा, इक्का दुक्का लोग ही सड़कों पर दिखाई दिए।जरुरी काम के लिए ही गाँव के किसान घरों से बाहर निकले किसान भी खेतो पर कोरोना वायरस से बचने के लिए मार्क्स व रुमाल लगे दिखाई दिए, तय समयानुसार ठीक शाम 5 बजे  5 मिनिट के लिए लोग घरों के बाहर, छतों व खिड़कियों में निकले व कोरोना की जंग में जुटे कर्मवीरों के सम्मान में थालियां व तालियां फटाके एवं शंखनाद बजाकर आभार प्रकट किया। वही इस बीमारी से बचने के लिए सतर्क भी दिखाई दे रहे हैं । कुल मिला कर देखा जाय तो शहरों के साथ साथ ग्रामीण जनता भी कोरोना से लड़ने के लिए पूर्ण रूप से सतर्क  दिखाई दे रही है।


Share To:

Post A Comment: