।। *सुप्रभातम्* ।।
।। *संस्था जय हो* ।।
।। *दैनिक राशि - फल* ।।
आज दिनांक 24 मार्च 2020 मंगलवार संवत् 2076 मास चैत्र कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि दोपहर 02:58 बजे तक रहेगी उपरांत प्रतिपदा तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातः काल बजे 06:26 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:40 बजे होगा । उत्तरा भाद्रपदा नक्षत्र मध्य रात्रि पश्चात एवं सूर्योदय पूर्व प्रातः 04:19 बजे तक रहेंगा पश्चात रेवती नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मकर राशि में दिन रात भ्रमण करते रहेंगे । जय हो
-- : *विशेष* :--
आज देवपितृकार्य अमावस्या , चैत्री भौमवती अमावस्या ।
*आज का राशि फल*
मेष :~ सर्दी, कफ और बुखार के कारण स्वास्थ्य खराब होगा। स्वजनों से वियोग होगा। धर्म करने में धन लूटने जैसी परिस्थिति निर्मित होगी। इसलिए संभलकर रहें। मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों के पीछे अधिक धन खर्च होगा।
वृषभ :~ परिवार में सुख- शांति बनी रहेगी। कुटुंब और मित्रों के साथ आनंद के पल बिताएँगे। आपकी आय और व्यापार- धंधे में वृद्धि होगी। रमणीय स्थान में पर्यटन का आयोजन होगा। व्यापार के क्षेत्र में संपर्क और पहचानों से लाभ होगा।
मिथुन :~ शारीरिक और मानसिक सुख बने रहेंगे। नौकरी- व्यवसाय में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। व्यापारियों द्वारा काम की कदर होगी। जिससे आप अधिक प्रोत्साहित होंगे। पदोन्नति का योग है। समाज में मान- प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। गृहस्थ जीवन आनंदपूर्ण रहेगा।
कर्क :~ आज का दिन धर्म ध्यान तथा देवदर्शन में अधिक समय देंगे। किसी तीर्थ स्थान पर जाने का प्रसंग बनेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से प्रफुल्लित रहेंगे। भाग्यवृद्धि के अवसर मिलेंगे। परिवार में भाई- बहनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। विदेश यात्रा के लिए अनुकूल संयोग निर्मित होगा। नौकरी पेशावालों को लाभ होगा।
सिंह :~ आज का दिन थोडा प्रतिकुल होगा। स्वास्थ्य के सम्बंध में विशेष ध्यान रखें । बाहर खाने- पीने से बचें। बीमारी के पीछे धन खर्च होगा। नकारात्मक विचार मन पर हावी होंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ सावधानी पूर्वक रहें।
कन्या :~ जीवनसाथी के साथ आप निकटता के क्षण का आनंद उठा सकेंगे। दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी। सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में आपकी मान- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भागीदारों के साथ सम्बंध सौहार्द पूर्ण रहेंगे।
तुला :~ घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। सुखदायक घटनाएँ घटेंगी। कार्य में यश और सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। आवश्यक काम के पीछे ही खर्च होगा नौकरी में सिद्धि औऱ सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ की संभावना रहेगी।
वृश्चिक :~ स्वास्थ्य के सम्बंध में थोड़ी शिकायत रहेगी। संतानों की समस्या आपको चिंतीत करेगी। मानहानि की संभावना हैं । शेयर सट्टा में न पड़ने । संभव हो तो यात्रा या प्रवास से बचें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। आर्थिक आयोजन सफलतापूर्वक पूरे कर सकेंगे।
धनु :~ तन-मन में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मन पर चिंता का भार रहेगा। पारिवारिक वातावरण कलुषित रहेगा। माता के साथ मनमुटाव होगा। अथवा उनकी तबीयत के सम्बंध में चिंता रहेगी। सार्वजनिक रूप में स्वमान भंग न हो ध्यान रखें। अनिद्रा और समय पर भोजन न मिलने से स्वभाव में चिडचिड़ापन आएगा।
मकर :~ दैनिक कार्यों में अनुकूल परिस्थिति निर्मित होने पर राहत महसूस करेंगे। गृहस्थ जीवन की समस्याएँ हल होती हुई प्रतीत होंगी। संपत्ति सम्बंधी कामकाजों का हल मिलेगा। व्यापार- धंधे में आर्थिक लाभ होगा। भाई- बहनों का सहयोग मिलेगा।
कुंभ :~ वाद-विवाद में गहरे न उतरें। अनावश्यक खर्च पर अंकुश रखें। कार्य में कम सफलता मिलेगी। संतोष की भावना का अनुभव होगा। स्वास्थ्य खराब होगा। विद्यार्थियों को विद्या प्राप्ति में बाधा आएगी। आर्थिक हानि की संभावना है।
मीन :~ आज का दिन आनंद और उत्साह से भरा रहेगा। घर में कोई मांगलिक प्रसंग होगा। नए कार्य का आरंभ करने के लिए शुभ दिन है। सगे- सम्बंधियों और मित्रों के साथ मिलन- मुलाकात होगी। उनके साथ बाहर भोजन करने या घूमने जाने का अवसर आएगा। प्रवास या यात्रा की संभावना है। तन-मन से प्रफुल्लित रहेंगे।( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Post A Comment: