*मनावर~मनावर में दैनिक भास्कर के केलेण्डर का विमोचन जयस के राष्ट्रीय सरंक्षक विधायक डॉ हीरालाल अलावा द्वारा किया गया* ~~
                              
निलेश जैन मनावर~~

दैनिक भास्कर मनावर के नए वर्ष 2020 के केलेण्डर का विमोचन आज 1 जनवरी बुध्रवार को मेला मैदान स्थित विधायक कार्यालय पर जयस के राष्ट्रीय संरक्षक एवं विधायक डॉ हीरालाल अलावा द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ हीरालाल अलावा ने कहा कि इस बहु उपयोगी केलेण्डर के माध्यम से तिथीयाँ वार तथा शासकिय अवकाश की जानकारी को बहुत अच्छे तरीके से सहेजा गया है। साथ ही नगर व मनावर उमरबन विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यो एवं आगामी समय में होने वाले क्षेत्र के  स्वर्णीम विकास की योजनाओं की जानकारी जन तक पहुचाने के एक सरहानीय पहल कि है। आपने कहा कि प्रदेश की कमलनाथ सरकार के माध्यम से मेरे द्वारा क्षेत्र में किये गये कार्यो की जानकारी पहुचाने का काम केलेन्डर के माध्यम से किया गया है। जिसके लिए अखबार समूह धन्यवाद का पात्र है। काग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवराम पाटीदार ने कहा कि दैनिक भास्कर समय समय पर पाठकों के लिये कई पड़ने एवं सहजने योग्य साम्रगी का प्रकाशन करता है। बारह माह के इस केलेण्डर का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर दैनिक भास्कर पार्शवनाथ एड एजेंसी के संचालक पत्रकार निलेश जैन, कैलाश राठोर सिंघाना के उपसरंपच संदीप अग्रवाल, इकबाल बोहरा, छतू पटेल,ब्लाक काग्रेस अध्यक्ष मधुमोहन हिरोड़कर, नारायण जौहरी, संतोष काकरेचा, जर्मनसिंह पंजाबी,विधायक प्रतिनीधी देवेन्द्रसिंह दरबार,केदार पाटीदार सहीत भारी संख्या कार्यकर्ता  मोजूद थे।


Share To:

Post A Comment: