खंडवा\बीड~जल महोत्सव में चला शराब का दौर~~


31 दिसंबर की रात पर्यटकों को टेंट सिटी के खुले मैदान में  परोसी शराब ~~

रवि सलुजा बीड\खंडवा~~

मध्य प्रदेश का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हनुवंतिया टापू पर यूं तो अभी जल महोत्सव का आगाज भी नहीं हुआ है और टेंट सिटी में पर्यटकों की आमद दर्ज होने लगी है 31 दिसंबर की रात में टेंट सिटी में आए पर्यटकों ने की मौज मस्ती राजस्थान की सनसेंट क़पनी संचालक के द्वारा पर्यटकों को परोसी गई शराब जबकि आदेश नहीं था।

*जमकर छलकाए जाम*

हनुवंतिया जल महोत्सव के लिए बनाई गई टेंट सिटी में 31 दिसंबर की रात्रि ठहरे पर्यटकों को जमकर परोसी गई शराब छलकाए पर्यटकों ने जाम पर जाम वर्तमान में टेंट सिटी का संचालन कर रहे सन सेट कंपनी के ठेकेदार श्रवण सिंह भानपुरा के द्वारा पर्यटकों को किस आधार पर शराब परोसी गई जबकि नर्मदा तटों पर  शराब पीने और पिलाने एवं बेचने प्रतिबंधित उसके बाद भी टेंट सिटी संचालक के द्वारा आए हुए सैलानियों को जमकर शराब पिलाई गई जिसके पुख्ता प्रमाण भी मौजूद है।

पिछले जल महोत्सव में थी प्रतिबंधित शराब.

हनुवंतीया  में पिछले 4 सालों से मध्य प्रदेश की पूर्ववर्ती शिवराज सरकार के द्वारा शानदार तरीके से जल महोत्सव का आगाज किया जाता रहा जिसमें देशी पर्यटकों के साथ विदेशी पर्यटक भी बड़ी संख्या में सैर सपाटे के लिए हनुवंतीया टापू पर आते थे लेकिन  जल महोत्सव में शिवराज सिंह के द्वारा शराब का सेवन व बिक्री पूरे तरीके से प्रतिबंधित की गई थी जबकि इस वर्ष के कांग्रेस शासनकाल के पहले ही जल महोत्सव में किस आधार पर टेंट सिटी संचालक के द्वारा पर्यटकों को शराब परोसी गई यह सबसे बड़ा सवाल है जबकि नर्मदा तट को पवित्र स्थल माना जाता है और हनुवंतीया टापू भी नर्मदा तट पर ही बसा है फिर क्यों संचालक के द्वारा पर्यटकों को शराब पिलाई गई।

क्या नर्मदा तट की महिमा को भंग किया जाना कहां तक उचित

एक तरफ तो नर्मदा तट पर मां नर्मदा से अवैध उत्खनन और नर्मदा तट की महिमा को भंग किया जाने के सवालों पर साधु संत और प्रदेश सरकार के ही द्वारा अनेक कदम उठाए जा रहे हैं लेकिन दूसरी तरफ हनुवंतीया टापू के नर्मदा तट पर प्रदेश सरकार की ही निगरानी में शराब पिलाई जाना कहां तक उचित है क्या यह मां नर्मदा की महिमा और हिंदू धर्म के खिलाफ नहीं है पाश्चात्य संस्कृति भारतीय संस्कृति पर इतनी हावी हो गई कि अब प्रदेश की जीवनदायिनी मां नर्मदा के तट पर ही अवैध शराब की बिक्री और मैं खाना खोलकर शराब पिलाना कहां तक उचित है

ब्रिकी अवैध शराब विभाग मौन क्यों..

जल महोत्सव में 31 दिसंबर की रात टेंट सिटी में शराब के दौर को देखते हुए पूर्व में भी कई अखबारों ने प्रशासन को चेताया था यहां तक कि खंडवा पुलिस अधिक्षक डां शिवदयाल सिंह गुर्जर  ने भी कहा था कि अगर बगैर लाइसेंस के जहां भी शराब पिलाई जाएगी उन लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी लेकिन इसके बावजूद भी हनुवंतिया जल महोत्सव में क्यों छलके शराब के जाम संबंधित आपकी आबकारी विभाग के अधिकारी भी यूं तो गाहे-बगाहे छोटे-मोटे अवैध शराब बेचने वालों पर दिखावटी कार्रवाई कर अपने काम की इतिश्री समझते हैं लेकिन हनुवंतिया जल महोत्सव में टेंट सिटी संचालक के द्वारा शराब परोसने के इस मामले में क्यों उन्हें जानकारी नहीं लग पाई क्या यहां भी कोई बड़ी मिलीभगत का खेल हो चुका है।

इनका कहना-
हमारे द्रारा हनुवंतीया टेंट सिटी में शराब बेचने का कोई भी लाईसेंस नहीं दिया गया है यदि वहां शराब पिलाई गई तो जांच कर कारवाई करवाएगें ।
जिला आबकारी अधिकारी सोंलकी खंडवा .

इनका कहना-
हंनुवतीया की टेंट सिटी में शराब बेचने की कोई अनुमती नहीं है आबकारी से पुछ जांच कराई जाएगी ।
शशीकांत सरयाम एस डी ओपी हरसुद अत्तिरिकत प्रभार हनुवंतीया.

इनका कहना --हमारे द्रारा शराब बेचने की कोई अनुमती नहीं दी गई है जांच कराई जाएगी .
अंतिम पंवार मुंदी थाना टी आई अत्तिरिकत प्रभार हनुवंतीया


Share To:

Post A Comment: