*मनावर~मनावर में गुरू सप्तमी महात्सेव पर उमड़ा भक्तों का जन सैलाब*~~
*गंगा गांगेत्री जेसी नदियों जेसा हमारा पावन जीवन होता है ऐसे हमारे गुरु होते है मुनिश्री वैराग्ययश विजयजी मःसाः*~~
*मनावर विधायक डॉ हीरालाल अलावा ने विधायक निधी से दिया विधुत ट्रांसफार्मर*~~
*प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रंजना बघेल ने लिया आशीर्वाद*~~
निलेश जैन मनावर~~
श्री राजेन्द्रसूरी जैन दादावाड़ी श्वेताबर जैन श्रीसंघ द्वारा नगर की पावन धरातल पर विश्व पूज्य कालिकल सर्वज्ञ प्रातःसंध्या स्मरणीय प्रभु श्री मद्विजय राजेन्द्र सुरीश्वरजी मःसाः193 जन्मदिवस एवं 113 वां स्वर्गरोहण दिवस के अवसर पर समाज द्वारा बारहवा तीन दिवसीय गुरु सप्तमी महोत्सव बडे ही उत्साह के साथ मनाया गया। नगर भोज एवं गुरूपद महापूजन के लाभार्थी परिवार के साथ नगर से दादावाड़ी तक 3 किलोमीटर पेदल गुरु भक्त पहुचे। भव्य चल समारोह नगर के लोहार पट्टी स्थित श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ जैन मंदिर से प्रात:निकाला गया। भव्य चल समारोह में सर्वधर्म समाज के नागरिक एवं आचार्य देव हेमेन्द्रसूरीश्वरजी मःसाः के शिष्य मुनिश्री वैराग्ययश विजयजी मःसाः एवं दिंगमबर जैन छूल्लक श्री विचक्षण सागरजी के सानिध्य में निकाला गया। विशाल वरघोडे में तासे,बग्गी,रथ, गुरुदेव की चलित झांकी के अलावा दादा गुरूदेव की प्रतिमा रथ में लेकर बठने के लाभार्थी औरा परिवार ने लिया। डीजे और बैंड-बाजों की धुन पर रास्तेभर युवा टोली और महिलाएं सीर पर कलश लेकर नृत्य करते हुए चल रही थी। मनावर के सीनियर बैण्ड द्वारा गुरु भजनो से चल समारोह की शोभा बढ़ाई। नगर को स्वागत द्वार और गुरू वंदना के बैनरों से सजा था। चल समारोह में जयस के राष्ट्रीय सरंक्षक विधायक डॉ हीरालाल अलावा,प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रंजना बघेल,काग्रेस नेता शिवराम पाटीदार आदि ने जुलूस में शिरकत कर मुनिश्री से आशीर्वाद लिया। चल समारोह का समापन दादावाड़ी पहुंचकर धर्मसभा में परिवर्तित हो गया । धर्मसभा को संभोधित करते हुऐ मूनिश्री वैराग्ययश विजयजी मःसाः ने कहा कि गंगा गांगेत्री जेसी नदियों जेसा हमारा पावन जीवन होता है ऐसे हमारे गुरु होते है। जीवन को प्रकाश की ओर ले जाने के लिये गुरु का महत्वपूर्ण योगदान होता है मनुष्य के जीवन में अंधकार में बटंकने के बाद दादा गुरूदेव की याद आती है। मनावर के नागरिकों में गुरु बसते है मनावर मेरे दिल में बसता है। मुनिश्री द्वारा दादा गुरुदेव के पुरे जीवन पर प्रकाश डाला। धर्मसभा में उपस्थित समाजजनों को मुनि द्वारा मांगलिक श्रमण कराई गई। दादावाडी ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेशचंद खटोड ने गुरू की महिमा बताई, क्रांग्रेस नेता शिवराम पाटीदार द्वारा न:पाः तथा विधायक डॉ हीरालाल अलावा द्वारा अपनी निधी से दादावाड़ी पर विधुत की समस्या को देखते हुऐ ट्रांसफार्मर, डीपी देने की घोषणा की गई। दादा गुरूदेव की आरती उतारने का लाभ नःपाः अध्यक्ष संगीता शिवराम पाटीदार ने लिया। दादावाड़ी पर एसी रूम बनवाने के लाभार्थी पवन काकरेचा, खरगोन निवासी सुरेश कांकलिया का शाल श्रीफल से बहुमान किया गया। संचालन राहुल खटोड ने किया। दादावाड़ी ट्रस्ट और श्वेतांबर जैन संकल श्रीसंघ के सदस्यों द्वारा नगर भोज एवं गुरूपद महापूजन के लाभार्थी ऋषभ एवं माता संध्या राजेन्द्र औरा परिवार का अभिनंदन पत्र देकर शाल-श्रीफल से बहुमान किया । अभिनंदन पत्र का वाचन सचिन भंडारी ने किया। आज के इस आयोजन में गुजरात, महाराष्ट्र, इन्दौर,रतलाम, भोपाल से भक्त पहुचे। धर्मसभा पश्चात नगर भोज प्रारंभ हुआ। जिसमें शाम तक लगभग 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। नगर भोज की व्यवस्था में अभिषेक भंडारी,सचिन पांडे, दिनेश सारण,अर्पित राठौर,रमेश कुशवाह आदि शामिल थे। गुरु सप्तमी के पूर्व छठ की रात्रि में दादावाड़ी में मुनिश्री वैराग्ययश विजयजी मःसाःने मंगल श्लोक के साथ जाजम बिछाने का मुहूर्त किया। इस अवसर पर आयोजित भजन संध्या में इन्दौर के भजन गायक देवेश जैन, पूजा जैन द्वारा गुरू भजनों की शानदार प्रस्तुति दी ।
Home
धार
*मनावर~मनावर में गुरू सप्तमी महात्सेव पर उमड़ा भक्तों का जन सैलाब*~~
*गंगा गांगेत्री जेसी नदियों जेसा हमारा पावन जीवन होता है ऐसे हमारे गुरु होते है मुनिश्री वैराग्ययश विजयजी मःसाः*~~
*मनावर विधायक डॉ हीरालाल अलावा ने विधायक निधी से दिया विधुत ट्रांसफार्मर*~~
*प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रंजना बघेल ने लिया आशीर्वाद*~~
निलेश जैन मनावर~~

Post A Comment: