खेतिया~ गुरुकुल में सांस्कृतिक महोत्सव 2019 20 आगाज का आयोजन~~

प्रमोद पंड्या खेतिया~

संस्था गुरुकुल पब्लिक स्कूल खेतिया में वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम को ,आगाज ,महोत्सव के रूप में मनाया गया जिसकी शुरुआत गणेश वंदना के साथ प्रारंभ होकर लकड़ी की काठी काठी के पीछे घोड़ा, आदिवासी नृत्य साइकल साइकल ,राजस्थानी नृत्य एवं मराठी लावणी, मणिकर्णिका की शानदार प्रस्तुति के साथ साथ देश के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि के रूप में पुलवामा प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया इस कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों के द्वारा महिला सशक्तिकरण की थीम पर भी प्रस्तुतुती की गई इस रात्रि कालीन आयोजन मां सरस्वती का पूजन मुख्य अतिथि एसडीएम महोदय श्री सुमेर सिंह जी मुजालदा के कर कमलों के से करते हुए प्रारंभ किया गया इस कार्यक्रम में बच्चों के मनोबल बढ़ाने हेतु संस्था अध्यक्ष श्री बिहारी लाल जी चौहान, उपाध्यक्ष श्री अशोक जी मेहता ,सचिव श्री प्रकाश जी पटेल ,कोषाध्यक्ष श्री जगदीश जी चौधरी, सचिव श्री अनिरुद्ध जी पटेल ,संचालक श्री  सुदेश जी भावसार,श्री प्रदीप जी निकुम, श्री कमल किशोर जी अग्रवाल, श्री हंसमुख लाल जी वाणी, श्री राजेंद्र जी अग्रवाल, एवं संस्था प्राचार्य श्रीमती शिल्पी चौधरी व भारी संख्या में पालक उपस्थित रहे।


Share To:

Post A Comment: