*मनावर ~संजीवनी 108 के पायलट करीम खान व ईएमटी चेतन भारंबे ने दिया बच्ची को जीवनदान*~~

निलेश जैन मनावर~~

आज 2 जनवरी की सुबह 11:00 बजे मनावर संजीवनी 108 को सूचना मिली कि समीप कालीबावड़ी के निकट ग्राम रामाधामा के नयापुरा के निवासी रीना पति मायाराम उम्र 22 वर्ष निवासी रामाधामा को प्रसव पीड़ा हो रही है। सूचना मिलने पर मनावर की संजीवनी 108 के पायलट करीम खान वा ईएमटी चेतन भारंबे रामाधामा पहुंचे तथा महिला की डिलीवरी हो चुकी थी उक्त महिला ने बालिका को जन्म दिया था। घरवालों के अनुसार बालिका मृत बताई जा रही थी।संजीवनी के पायलट करीम खान और ईएमटी चेतन भारंबे ने अपनी सुज बुज से दिखाते हुए दवाई तथा सीपीआर व अंबु बैग व ऑक्सीजन से बालिका को बचाने की कोशिश की तो बालिका की हल्की-हल्की सासे चलने लगी तत्काल संजीवनी के कर्मचारियों ने 108 के जिलाधिकारी बालकृष्ण उपाध्याय को मामले से अवगत कराया। जिलाधिकारी  बालकृष्ण उपाध्याय ने तत्काल निर्देश देते हुऐ बालिका को नजदीकी अस्पताल ले जाया जाए। 108 कर्मचारी बालिका को नजदीकी अस्पताल कालीबावड़ी ले गए। लेकिन कालीबावड़ी में सुविधा ना होने के कारण बालिका को पीएचसी ग्राम कालीबावड़ी से सीएससी धामनोद के लिए रेफर करवाया। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धामनोद ले जाकर बच्ची का उपचार किया गया। परिजनों द्वारा बच्ची को जीवनदान देन वाल माता-पिता ने 108 के पायलट करीम खान व ईएमटी चेतन भारंबे का माता पिता ने धन्यवाद दिया।


Share To:

Post A Comment: