पाटी~धार जिले की चयनित शाला सिद्धि योजना अंतर्गत गुणवतापूर्ण शाला का शैक्षणिक भृमण~~
कमल खरते पाटी~~
पाटी :- धार जिले के विकासखण्ड नालछा के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक विद्यालय कागदीपुरा का शैक्षणिक भृमण विकासखण्ड पाटी के 90 शिक्षको के दल द्वारा किया गया।प्रा वि कागदीपुरा धार जिले के मॉडल शाला घोषित है।इस शाला की तर्ज पर जिला धार में जिला पंचायत सीईओ द्वारा जिले की 222 शालाओ को गोद लिया गया है।प्रा वि कागदीपुरा के शिक्षक सुभाष यादव राष्ट्रपति,राज्यपाल सहित 15 अन्य से अधिक पुरस्कारो से पुरस्कृत है।वे अपने नवाचारों,रोचक शिक्षण,अधिक से अधिक टीएलएम का प्रयोग अपनी शाला में करने हेतु जाने जाते है। शिक्षक यादव द्वारा आज तक 52 बच्चो का नवोदय विद्यालय में चयन करवाया गया है।19 नवंबर 2019 को राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल द्वारा श्री सुभाष यादव को मसूरी स्थित आयएएस प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षकु आयएएस को अपने नवाचारों से अवगत करवाने हेतु भेजा गया था।श्री यादव से प्रेरणा लेने हेतु ही विकासखण्ड पाटी के 90 शिक्षको के दल को उनके अद्धभुत प्रयोग,नवाचारों,टीएलएम के प्रयोग से सीखने से अवगत करवाने पहुचा।प्रथम सत्र प्रातः 11.30 से प्रारम्भ होकर 2.30 पर खत्म हुआ।द्वितीय सत्र दोपहर 3 बजे से साय 5.30 तंक चला।जब तक शाला की मध्यान्ह भोजन की घण्टी नही बजी तब तक किसी भी शिक्षक को न भोजन न पानी की याद आई। शिक्षक यादव द्वारा सबसे यह बात बोली गई कि कोई भी बच्चा शैक्षणिक रूप से कमजोर नही होता है और न ही उसके पालकों का कोई दोष नही होता।हमे जरूरत है हम बच्चो के मन को समझे और उनकी पसंद अनुसार जो आप बच्चो को सीखना चाहते है।उसके मन मस्तिष्क को आपको समझना होगा।बच्चे को सिखाने के लिए बच्चा बनना पड़ेगा।किसी को भी दोष देने से कोई भी काम नही चलेगा।हमे सभी बच्चो को को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है यह लक्ष्य सभी मान के पूरे समपर्ण भाव से कार्य करना होगा। शिक्षक यादव द्वारा पाटी विकासखण्ड के दल के शिक्षकों यह संकल्प दिलाया गया।शून्य निवेश टीएलएम को देख सभी शिक्षक अभिभूत है।बहुत न्यून ख़र्च में टीएलएम निर्माण का साक्षात उदाहरण शा प्रा वि कागदीपुरा है।प्रा वि कागदीपुरा के लगभग सभी बच्चो ने मूलभत दक्षता हासिल की जा चुकी है।प्रा वि कागदीपुरा के ओर मा वि कागदीपुरा के कुल 234 बच्चो को ट्राइबल वेलफेयर टीचर एसोसिएशन पाटी द्वारा सभी बच्चो को एक एक कॉपी ओर एक एक पेन प्रदाय किये गए।शैक्षिक गुणवत्ता प्रशिक्षण उपरांत शिक्षक सुभाष यादव का विकासखण्ड पाटी के बीईओ एम एम खान एवं बीआरसी प्रफुल्ल पुरोहित,प्राचार्य कसर सिंह सोंलकी,अखिलेश भावसार द्वारा सम्मान पत्र शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर ट्राइबल वेलफेयर टीचर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष कसर सिंह सोलंकी ने आश्वासन दिया गया कि आज हम जो शा प्रा वि कागदीपुरा के शिक्षक श्री सुभाष यादव द्वारा जो हमे शेक्षणिक गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा हेतु नवीन तकनीक,नवाचारों,टीएलएम से हमारे विकासखण्ड पाटी के जो शिक्षको ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है हम अपने विकासखण्ड की शालाओ में 2 माह में करने का शत प्रतिशत प्रयास करेंगे।श्री यादव द्वारा भविष्य में मार्गदर्शन हेतु पाटी के शिक्षको को आश्वस्त किया गया है।शिक्षक श्री यादव द्वारा बताया गया कि वे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने एव उसे शिक्षको को समझाने हेतू 24 घण्टे तैयार है।
Home
बड़वानी
पाटी~धार जिले की चयनित शाला सिद्धि योजना अंतर्गत गुणवतापूर्ण शाला का शैक्षणिक भृमण~~
कमल खरते पाटी~~

Post A Comment: