बड़वानी~कलेक्टर ने शराब माफिया के विरूद्ध की कठोर कार्यवाही~~

जप्त शराब के साथ वाहनों को भी किया राजसात करने की कार्यवाही ~~

बड़वानी /जिला दण्डाधिकारी श्री अमित तोमर ने जिले में शराब माफिया के रूप में कार्य करने वालों पर कठोर कार्यवाही की है। उन्होने 10 प्रकरणों में जप्त शराब के साथ-साथ संबंधित वाहन को भी राजसात करने का आदेश दिया है। जिला दण्डाधिकारी के इस आदेश से उक्त 10 प्रकरणों में 2 चार पहिया वाहन, 4 दो पहिया वाहन सहित 1094.84 लीटर देशी-विदेश शराब राजसात की गई है।
जिला दण्डाधिकारी ने अपने न्यायालय में चल रहे आबकारी प्रकरण में आरोपी गोपाल मालवीय चाचरिया के प्रकरण में 1 पिकअप वाहन एवं 57 पेटी देशी-विदेशी शराब, प्रवीण राठौर एवं अशोक राठौर मण्डवाड़ा के प्रकरण में 1 इण्डिगो कार एवं 186 लीटर देशी-विदेशी शराब, राधेश्याम बारेला नागलवाड़ी के प्रकरण में 1 मोटर सायिकल एवं 55 लीटर स्प्रिट मदिरा, गजेन्द्र मालवीय धावड़ी के प्रकरण में 1 मोटर सायकिल एवं 60 लीटर शराब, फुलसिंग बालिया धवलाकुआ बोरली के प्रकरण में 1 मोटर सायकिल एवं 60 लीटर शराब, शेखर धनगर मण्डवाड़ा के प्रकरण में 1 मोटर सायकिल एवं 51.84 लीटर देशी-विदेशी शराब, शैलेष जायसवाल बाबदड़, ओमप्रकाश धन्नालाल एवं रवि जायसवाल सेंधवा के प्रकरण में 54 लीटर शराब, बृजेश कोली रणगांव के प्रकरण में 55 लीटर शराब, सूरजा टोपन अंजड़ के प्रकरण में 2150 किलो महुआ लहान, प्रकाश पंवार टोडा अभाली के प्रकरण में 60.48 लीटर शराब राजसात करने का आदेश पारित किया है।


Share To:

Post A Comment: