*मनावर~योग के कार्यक्रम के माध्यम से मनावर खंड विस्तार प्रशिक्षक एचसी पाचुरेकर द्वारा जीवन में स्वस्थ रहने के तरीके बताए गये*~~
*योग शिविर में भस्त्रिका कपाल भारति, अनुलोम-विलोम भ्रामरी, उदगीद उज्जायि, प्राणायाम करवाए गये* ~~
निलेश जैन मनावर ~~
योग के माध्यम से पूरे प्रदेश में निरोगी काया अभियान के माध्यम से उच्च रक्तचाप मधुमेह एवं कैंसर जैसे असंचारी रोगों पर नियंत्रण हेतु अभियान के माध्यम से स्क्रीनिंग की जाकर लोगों को उपचार दिया जा रहा है। इसी कड़ी में योग एवं खेलकूद एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा निरोग रहा जा सकता है। इस तारतम्य में अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के स्टॉप एवं अन्य लोगों को योग शिक्षक अनिल शर्मा द्वारा योग क्रिया करवाई गई। जिसमें भस्त्रिका कपालभारति, अनुलोम-विलोम भ्रामरी, उदगीद उज्जायि, प्राणायाम करवाए गये। इन प्राणायाम से चर्म रोग मधुमेह हृदय रोग उच्च रक्तचाप एवं लिवर किडनी पेनक्रियाज आदि से संबंधित रोगों पर योग क्रिया के माध्यम से नियंत्रण किया जा सकता है। मनुष्य का शरीर एवं मन स्वस्थ रहता है। योग के कार्यक्रम में मनावर खंड विस्तार प्रशिक्षक एचसी पाचुरेकर द्वारा स्वस्थ रहने के तरीके बताए गए। साथ ही कहा कि अभी तक विकासखंड मनावर में योगा की 20 गतिविधियां स्कूल एवं अन्य जगहों पर की जा चुकी है। इसके अलावा कबड्डी प्रतियोगिता 15 स्थानों पर खो-खो स्पर्धा 25 स्थानों पर एवं समूह में लोगों को एकत्रित कर मुंह से बलून फुलाने की क्रिया भी करवाई गई है। सात स्थानों पर रैली के माध्यम से निरोगी काया का प्रचार-प्रसार किया गया है तथा सतत वैलनेस एक्टिविटी जारी है आज की योगा कार्यक्रम की एक्टिविटी में अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री लि: के अजय मिश्रा, रुपेन पटनायक एवं स्टाफ एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे। नारायण सेवा समिति के अध्यक्ष रमेशचंद्र कुशवाह का विशेष योगदान रहा।
Home
धार
*मनावर~योग के कार्यक्रम के माध्यम से मनावर खंड विस्तार प्रशिक्षक एचसी पाचुरेकर द्वारा जीवन में स्वस्थ रहने के तरीके बताए गये*~~
*योग शिविर में भस्त्रिका कपाल भारति, अनुलोम-विलोम भ्रामरी, उदगीद उज्जायि, प्राणायाम करवाए गये* ~~
निलेश जैन मनावर ~~

Post A Comment: