बैतूल~छात्रों और ग्रामवासियों ने बनाया बोरी बंधान~~

सचिन शुक्ला बैतूल~~

शाहपुर -  शासकीय  माध्यमिक विद्यालय  के छात्रों एवं ग्राम पंचायत कान्हावाडी पंचायत के संयुक्त प्रयास से   ग्राम के समीप नाले पर बोरी बंधान किया गया कान्हावाडी ग्राम पंचायत सरपंच कमलेश परते एवं ग्रामवासी स्कूल शिक्षको की उपस्थिति में सभी के द्वारा श्रमदान कर बोरी बँधान  किया गया। कार्यक्रम में  पंचायत के सरपंच कमलेश परते द्वारा उपस्थित लोगों और बच्चों को संबोधित करते हुए जल संरक्षण के महत्व को बताया की नदी-नालों में बहते हुए पानी को अभी से रोकना आवश्यक है ताकि आगामी महीनों में पानी की किल्लत को टाला जा सके।


Share To:

Post A Comment: