खंडवा~मुंदी पुलिस ने मारा जुआ फड़ पर छापा~~
जुआरियों में मची भगदड़~~
खंडवा/बीड रवि सलुजा ~~
नगर और आसपास के क्षेत्रों में काफी समय से अवैध 52 पत्तियों का खेल काफी समय से संचालित हो रहे था. जिसे लेकर नगर पुलिस द्वारा पकड़ने के काफी प्रयास किए जा रहे थे लेकिन 52 पत्तियों के दीवाने पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो रहे थे लेकिन सोमवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर मुंदी पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए नाग मोतिया मंदिर के पास अवैध जुए के फड पर मुंदी पुलिस द्रारा छापा मारा गया लेकिन पुलिस को देखते ही जो आदमियों के बीच में भगदड़ मच गई और जुआरी भागने में सफल हो गए लेकिन मुंदी पुलिस द्वारा चार लोगों के ऊपर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई कर ₹940 की जब्ती की गई वहीं सूत्रों का कहना है कि इस जुआ फड़ पर कई सफेदपोश लोग भी मौजूद थे जिन्होंने मौके का फायदा उठा कर रफूचक्कर होने में कामयाबी पाली अन्यथा यहां से कई सफेदपोश लोगो के चेहरों से नकाब हट जाता वैसे क्षेत्र में कई जगह अवैध जुए के फड़ संचालित होने की जानकारी मिलती रहती है जिसमें जावर-बीड - मोहद आदि क्षेत्र के कई बड़े जुआरी फडो पर जुआ खेलने आते हैं और सूत्र तो यह भी बताते हैं कि लाखों रुपए के दाव लगाए जाते हैं लेकिन जुआरी बोरानी के जंगल गोद खेड़ा के जंगल आदि में भी जाकर जुआ खेलते हैं लेकिन पुलिस जब पकड़ने जाती है तब जुआड़ी वहां से भागने में सफल हो जाते हैं लेकिन मुंदी पुलिस की इस कार्रवाई से जहां जुआरियों में भगदड़ मची है वही मुंदी पुलिस में एएसआई चेतनाथ परिहार एस आई भीम सिंह मंडलोई आरक्षक जितेंद्र मंडलोई एवं अन्य लोगों की तत्परता से नाग मोतिया में संचालित होने वाले जुआ फड़ पर जो छापामार कार्रवाई की गई वैसे ही कार्यवाही नगर के आसपास संचालित होने वाले अवैध गतिविधि पर लगातार होनी चाहिए जिससे क्षेत्र में संचालित होने वाले अवैध गतिविधियों पर लगाम लग सकती है।
Home
खंडवा
खंडवा~मुंदी पुलिस ने मारा जुआ फड़ पर छापा~~
जुआरियों में मची भगदड़~~
खंडवा/बीड रवि सलुजा ~~

Post A Comment: