बड़वानी~सीमित आय वालो के लिये वरदान सिद्ध हो रही है इंदिरा गृह ज्योति योजना~~

बड़वानी  / गरीबो, सीमित आय वालो के लिये राज्य शासन की इंदिरा गृह ज्योति योजना वरदान सिद्ध हो रही है। क्योंकि इस योजना के कारण अब उनके विद्युत देयक 100 रूपये से कम आ रहे है। जिसको वे बड़ी सरलता से चुका कर गौरान्वित महसूस कर रहे है। क्योंकि उन्हें आज भी वे दिन याद है जब विद्युत देयक की आने वाली अधिक राशि को नही चुका पाने पर उनका विद्युत संयोजन विच्छेद कर दिया जाता था । जिससे समाज में जहाॅ उनकी किरकिरी होती थी वही घर-परिवार के बूढ़े - बच्चे - महिला भी अंधेरे का दंश झेलने हेतु मजबूर होेते थे ।
बड़वानी के मधुबन कालोनी की पास की पहाड़ी पर कच्चा - पक्का मकान में रहने वाला श्री लालसिंह रावत भी अब खुशी - खुशी बताता है कि उनका नवम्बर माह का विद्युत देयक मात्र 98 रूपये आया है। जिसे वे अपनी सीमित आय के बावजूद सरलता से भर देंगे । इसके लिये वे राज्य शासन को धन्यवाद भी देना नही भूलते, जिसने इंदिरा गृह ज्योति योजना के कारण उनके 174 रूपये 70 पैसे के विद्युत देयक पर सब्सिडी देकर उसे मात्र 98 रूपये में तब्दील कर दिया है।


Share To:

Post A Comment: