पाटी~कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर आंगनवाड़ी सहायिका का 7 दिवस का वेतन काटने का आदेश जारी~~

कमल खरते पाटी

पाटी:- महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनवाड़ी सहायिका को उसके कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर 7 दिन का वेतन काटने का आदेश जारी किया। महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी प्रकाश रंगशाही ने बताया कि मंगल दिवस अंतर्गत आयोजित गतिविधियों एवं मातृत्व वंदना सप्ताह की गतिविधियों के चलते मेरे द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्र.1 कातर फलिया बुदी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी सहायिका रयत्तिबाई बिना पूर्व सूचना के केंद्र में अनुपस्थित पाई गई। जिस कारण आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों की उपस्थिति भी कम दर्ज पाई गई। सहायिका द्वारा की गई लापरवाही के कारण विभाग के प्रमुख  उद्देश्य कुपोषण को समाप्त करने एवं कुपोषण मुक्त संभाग कार्ययोजना के क्रियान्वयन में भी बाधा उत्पन्न हुई। सहायिका अपने कर्तव्य के प्रति उदासीनता एवं लापरवाही बरत रही थी, जिसके कारण सहायिका का 7 दिन का मानदेय कटौती के आदेश जारी किए। वही निर्देश दिए कि इस संबंध में अपना उत्तर आगामी 3 तीन में कार्यालय को लिखित समक्ष स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। नियत अवधि में अप्राप्ति व संतोषजनक जवाब प्राप्त नही होने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।


Share To:

Post A Comment: