*मनावर ~मनावर के समीप ग्राम झिरवी पंचायत के बिल्लीपुरा में 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले स्लैब कलवर्ट (पुलिया) का भूमिपूजन किया गया* ~~                                       

*प्रदेश सरकार से मनावर को जिला बनवाने के लिये प्रयास किये तेज किये जा रहे है विधायक डॉ हीरालाल अलावा* ~~
                                 
*विधानसभा क्षेत्र के समस्त गांवों को पक्के मार्गो से जोड़ा जायेगा।*~~     

निलेश जैन मनावर ~~

आज 6 दिंसबर को  विधानसभा क्षेत्र के ग्राम झिरवी पंचायत के बिल्लीपुरा में 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले स्लैब कलवर्ट (पुलिया) का भूमिपूजन का कार्यक्रम मनावर उमरबन विधायक डॉ हीरालाल अलावा के मुख्य अतिथी में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक डॉ हीरालाल अलावा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के समस्त गांवों को पक्के मार्गो से जोड़ा जायेगा। साथ क्षेत्र में आदिवासीयों भाईयों को प्रदेश सरकार की आयोजनाओं का लाभ दिलाया जायेगा। आपने कहा कि मनावर उमरबन विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ सुविधा को लेकर सक्रिय है आने वाले समय में मनावर को 100 बिस्तरों वाले सर्वसुविधा युक्त अस्पताल का निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही प्रदेश सरकार से मनावर को जिला बनवाने के लिये प्रयास किये जा रहे है। जिससे क्षेत्र में रोजगार की एक ओर नई शुरुआत होगी। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि बबलू दरबार, मिलनसिह अलावा,हितेश कन्नौज,राजा वास्केल एवं काग्रेस कार्यकर्ता तथा जयस के पदाधिकारी उपस्तिथ थे ।


Share To:

Post A Comment: