।।  *सुप्रभातम्*  ।।
               ।।  *संस्था  जय  हो*  ।।
        ।।  *दैनिक  राशि  -  फल*  ।।
        आज दिनांक 05 नवम्बर 2019 गुरुवार संवत् 2076 मास मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि मध्य रात्रि पश्चात एवं सूर्योदय पूर्व प्रातः 04:19 बजे तक रहेगी उपरांत दशमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातः काल 07:01 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:34 बजे होगा । पूर्वा भाद्रपदा नक्षत्र रात्रि  08:07 बजे तक रहेगा उपरांत उत्तरा भाद्रपदा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा दोपहर 01:23 बजे तक कुंभ राशि में भ्रमण करते हुए मीन राशि में प्रवेश करेंगे । आज का राहू काल दोपहर 01:38 से 02:58 बजे तक रहेंगा । दिशाशूल दक्षिण दिशा में रहेंगा यदि आवश्यक हो तो दही का सेवन कर यात्रा आरंभ करें । जय हो

                  *ज्योतिषाचार्य*
          डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
         श्री मंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245,एम.जी.रोड (आनंद चौपाटी) धार, एम.पी.

                   *आज का राशि फल* 

          मेष :~ सामाजिक रूप से यश और कीर्ति में वृद्धि होने की संभावना है। व्यापार में लाभ होगा। लेकिन मध्याहन के बाद आप का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पूँजीनिवेश करने से पहले सोचें । परिवारजनों के साथ विरोध रहेगा, इसलिए मौन रहें । 

          वृषभ :~ व्यवसाय में स्थिति अनुकूल रहेगी तथा आप के कार्य की उचित प्रशंसा भी होगी। सामाजिक रूप से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्य भी सरलतापूर्ण संपन्न होंगे और उन कार्यों से लाभ भी होगा। नए कार्यों का आयोजन करने के लिए समय अच्छा है। सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से लाभ मिलने के योग हैं।

          मिथुन :~ आनंद- प्रमोद से सम्बंधित वस्तुओं को खरीदने में खर्च अधिक होने की संभावना है। व्यवसायिक क्षेत्र में वातावरण अच्छा रहेगा। मानसिकरुप से भी आप आज स्वस्थ रह पाएँगे। फिर भी मध्याहन के बाद शारीरिक और मानसिक स्थिति में अनुकूल परिवर्तन आएगा। आप के कार्य से उच्च अधिकारी भी संतुष्ट रहेंगे।

          कर्क :~ वाणी पर संयम रखें । परिवार में तकरार होने से शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता आपको सताएगी। मध्याहन के बाद विदेश से समाचार प्राप्त होंगे। संतान के विषय में चिंता रहेगा। उच्च अधिकारियों का आप के साथ किया गया व्यवहार आप के मन को दुःख देगा। 

          सिंह :~ स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप प्रसन्न और आनंदित रहेंगे। मित्रों तथा संबंधियों के साथ घूमने- फिरने की योजना बनाएंगे और आनंददायी प्रवास भी कर पाएँगे। सामाजिक रूप से सम्मान प्राप्त होगी। भागीदारों के साथ चर्चा सकारात्मक होगी। मध्याहन के बाद आप मानसिक रूप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। क्रोध की भावना अधिक रहेगी। 

          कन्या :~ आप के स्वभाव में आज कुछ अधिक संवेदनशीलता रहेगी। कार्य सफलता से मानसिकरुप से आप प्रफुल्लित रहेंगे। यश और कीर्ति में भी वृद्धि होगी। शारीरिक और मानसिक रूप से आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। 

          तुला :~ विचारों में आते शीघ्र परिवर्तन से मानसिक रूप से आप स्वस्थ नहीं रह पाएँगे। इसलिए संभवतः यात्रा को टाले। आकस्मिक खर्च के योग हैं। मध्याहन के बाद कार्य- सफलता मिलने से मानसिक रूप से आप प्रसन्न रहेंगे। आज यश और कीर्ति भी प्राप्त होगी। व्यवसायिक क्षेत्र में आज सहकर्मियो का अच्छा सहयोग प्राप्त करेंगे।

          वृश्चिक :~ स्वभाव में से हठीलापन छोड़कर आगे बढेंगे तो अनेक समस्याओं का निराकरण होता दिखेगा। नए वस्त्राभूषण तथा प्रसाधन के पीछे धन का खर्च अधिक होगा । आर्थिक योजना बनाना सरल होगा। मध्याहन के बाद वैचारिक स्थिरता नहीं रहेगी। नए कार्य का प्रारंभ करना आज आप के हित में नहीं रहेगा।

          धनु :~ परिवारजनों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन बनेगा। छोटे प्रवास का योग है। मित्रों और स्वजनों के साथ समय का आनंदपूर्वक सदुपयोग हो जाएगा। मध्याहन के बाद आप शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव करेंगे। सौंदर्य- प्रसाधन, घर की साज-सजावट और मनोरंजन के साधन को खरीद पाएँगे। 

          मकर :~ आज अधिक वाद-विवाद न करें, वही आप के हित में होगा। धार्मिक कार्यों और उपासना के पीछे धन का खर्च हो सकता है। परिवारजनों के साथ मनमुटाव न हो इसलिए वाणी को संयमित रखें । मध्याहन के बाद आप का मन प्रफुल्लता का अनुभव करेगा। शारीरिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। भाग्य में वृद्धि के योग हैं।

          कुंभ :~ किसी नकारात्मक भावनाओं को महत्व न देकर मानसिक रूप से स्वस्थ रहने का प्रयत्न करें । शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता दिनभर बनी रहेगी। मध्याहन के बाद आप धार्मिक कार्यों के प्रति आकर्षित रहेंगे। विद्यार्थियों को पढने- लिखने में अनुकूलता रहेगी। गृहस्थ जीवन शांतिपूर्ण बना रहेगा। धन लाभ होने की संभावना भी है।

          मीन :~ किसी के भी कार्य में विध्न न डाले । कोर्ट कचहरी की बातों में संभलकर चले । वाणी और क्रोध पर संयम बरते । अकस्मात से संभलकर चले । मध्याहन के बाद शारीरिक और मानसिक स्वाय्थ्य में सुधार होगा। विशेषकर धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों की ओर आप का मन लगा रहेगा। ( डाँ. अशोक शास्त्री )

।।  शुभम्  भवतु  ।।  जय  सियाराम  ।।
।।  जय  श्री  कृष्ण  ।।  जय  गुरुदेव 
।।


Share To:

Post A Comment: