*मनावर~समीप ग्राम मांडवी के श्रीराम मंदिर में लाखों रुपये के सोने चांदी के जेवरों की बड़ी चोरी*~~                             

*क्षेत्र में लगातार चोरी की वारदात में हो रहा है इजाफा चोरों के होसले बुलंद*~~                                        

निलेश जैन मनावर ~~

क्षेत्र में लगातार चोरों के होसले बुलंद होते जा रहे है । वही पूलिस प्रशासन का खुफिया तंत्र भी कुछ काम नही आ रहा है । समीप ग्राम मांडवी में 2 सिंतबर की रात्रि में गांव के बीच स्थित पाटीदार समाज के श्री राम मंदिर में अज्ञात चारों द्वारा मंदिर में प्रवेश कर लाखों रुपये के सोने चांदी के भगवान के जेवरों की चोरी का अनुमान है। मामले की जानकारी लगते ही मनावर टीआई संजय रावत बल के साथ मौके पर पहुचे तथा छानबीन सूर की गई । जानकारी अनुसार अज्ञात चारों द्वारा मंदिर के मुख्य द्वार के ताले तोड़कर अन्दर घुसे सुबह जब पूजारी नानूराम पाटीदार ने दरवाजे के ताले टुटे देखा तो मंदिर में लगे सायरन बजाकर पूरे गांव को जगाया गया । ग्रामवासियों ने थाने पर सूचना दी गई । घटनास्थल पर डॉग स्क्वाड को लेकर पूलिस पहुची । ग्राम मांडवी के गेंदालाल पटेल, हीरालाल पाटीदार, देवराम पाटीदार, मोतीलाल पाटीदार, रामेश्वर पाटीदार, महेंद्र पाटीदार हरिओम पाटीदार, दिनेश पाटीदार, नानूराम पाटीदार, सुरेश पाटीदार, दिनेश मुकाती, सुखदेव पाटीदार, रमालाल पाटीदार द्वारा पूलिस प्रशासन से शीघ्र चारों को पकड़ने की मांग की गई है । मामले को लेकर पूलिस प्रशासन की विवेचना जारी है ।


Share To:

Post A Comment: