राजोद~ अनन्त चौदस पर गणेश विसर्जन के साथ दस दिवसीय गणेश उत्सव का हुआ समापन, प्रशासन ने ली राहत की सांस, श्राद्ध पक्ष की हुई शुरुआत।~~

पवन वीर राजोद 9993688124~~


नगर व क्षेत्र में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर जगह जगह एवं घर घर मे भगवान श्री गणेश की स्थापना की गई थी। जिसकी धूमधाम पूरे दस दिनों तक रही। इस बीच तेजादशमी, डोल ग्यारस व मुहर्रम जैसे बड़े आयोजन भी नगर व क्षेत्र में हुए । अपने अपने पर्वों को हिन्दू व मुस्लिम धर्मावलंबियों ने आपसी भाईचारे व सौहार्द से मनाया। दस दिवसीय गणेशोत्सव में भगवान श्री गणेश का दस दिनों तक श्रद्धालुओं की भीड़ के साथ पूजन अर्चन पूरी श्रद्धा से व धूम धाम से चलता रहा,  जिसमे सरदारपुर अनुविभागीय राजस्व अमले के साथ पुलिस अमला पूरी मुस्तेदी से शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने में तत्परता से जुटा रहा। दस दिवसीय गणेश उत्सव के मध्य तेजादशमी, डोल ग्यारस के पर्व पर भी प्रशासन अपनी पूरी ताकत झोंकता दिखाई दिया, वहीं मुस्लिम समाज के मोहर्रम में भी जुलूस से लेकर हनुमान चौक व अन्य स्थानों पर ताजियों के रात्रि पड़ाव में प्रशासन पूरी रात जाग कर किसी भी अप्रिय घटना से निपटने को लेकर मुस्तेद रहा। राजोद थाना अंतर्गत क्षेत्र क्षेत्रफल की दृष्टि से काफी बड़ा हो कर सैकड़ों गांव एवं राजोद, लाबरिया, बरमण्डल, खूंटपला जैसे छोटे-बड़े कस्बे लगते है इस क्षेत्रफल के मान से राजोद पुलिस के पास बल की कमी होने के बावजूद सम्पूर्ण त्योहार शांति से निपटना प्रशासन की सफलता को दर्शाता है। अक्सर कहा जाता है कि जहां का मुखिया ओर कप्तान कर्तव्यनिष्ठ हो वहां पर अमन चैन व शांति कायम रहती है। धार जिलाधीश श्रीकांत भनोट तथा पुलिस कप्तान धार आदित्य प्रताप सिंह के दिशा निर्देश व मार्गदर्शन में दस दिवस तक चले आयोजनों को लेकर सरदारपुर एसडीएम महेश बड़ोले, एसडीओपी ऐश्वर्य शास्त्री, नायाब तहसीलदार प्रकाश परिहार, आरआई धुलिया पालिया, क्षेत्र के समस्त पटवारीगण, कोटवारगण एवं राजोद थाना प्रभारी राजू मकवाना ने अपने दल बल से पूरे क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने में निश्चित ही सराहनीय योगदान दिया है जिसकी पूरे क्षेत्र में भूरी भूरी प्रशंशा की जा रही है।


Share To:

Post A Comment: