*मनावर~सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दस्तक अभियान के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सुपरवाइजर का प्रशिक्षण दिया गया* ~~
निलेश जैन मनावर ~~
आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनावर पर दस्तक अभियान के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सुपरवाइजर का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें दस्तक अभियान में किए जाने वाले कार्यों के विषय में खंड विस्तार प्रशिक्षक एचसी पाचुरेकर ने बताया कि हाथ धोने की कला का भी प्रदर्शन किया गया । ग्रह भेंट के दौरान मिलने वाले अति गंभीर कुपोषित बच्चों को एनआरसी में भर्ती करवाया जाए । निमोनिया का प्रबंधन एनीमिया का प्रबंधन नवजात शिशुओं में बीमारी की पहचान एवं प्रबंधन तथा रेफरल जन्मजात विकृति वाले शुन्य से 5 वर्ष तक के बच्चों की पहचान दस्त रोग से ग्रसित बच्चों को ओआरएस एवं जिंक की गोली का वितरण किया जाना छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण विगत 6 माह में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों में हुई मृत्यु की लाइन लिस्टिंग एनआरसी तथा एसएनसीयू से छुट्टी प्राप्त बच्चों का फॉलोअप विटामिन ए का अनुपुरण तथा सभी से आग्रह किया गया की 10 जून से 20 जुलाई तक चलने वाले अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाया जाऐ ।

Post A Comment: