खिलेडी~नेपाल में इन्दौर की टीम इंडिया म. प्र. का मुकाबला पोखरा क्रिकेट ऐकडमी टीम से इंटरनेशनल मैच हुआ.5 मैचों की सीरीज 3-2 से विजय होकर दोनों खिलाड़ी नेपाल से अपने गाँव भरावदा पहुंचे~~

जगदीश चौधरी (खिलेडी)6261395702~~

दसाई/भरावदा~~सरदारपुर तहसील के गाँव भरावदा से लोधा समाज के दो होनहार युवा खिलाडी कृष्णा पिता संतोष पटेल व पूर्णिम पिता स्व.विनोद पटेल इन्दौर की तरफ से 1st नेपाल इंश्योरेंस टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में लेने नेपाल गये हुए थे।

नेपाल में इन्दौर की टीम इंडिया म. प्र. का मुकाबला पोखरा क्रिकेट ऐकडमी टीम से इंटरनेशनल मैच हुआ.5 मैचों की सीरीज 3-2 से विजय होकर दोनों खिलाड़ी नेपाल से अपने गाँव भरावदा पहुंचे।

दोनों प्रतिभाशाली खिलाडियों के घर पहुंचने पर पुरी लोधा समाज व गाँव भरावदा के ग्रामीणजनों व मित्रों ने दोनों खिलाडियों का जमकर उत्साहवर्धन किया व प्रतियोगिता में दोनों खिलाडियों के प्रदर्शन की जमकर सराहना की
दोनों खिलाड़ी लोधा समाज के प्रतिष्ठित परिवार सम्मानीय स्व.श्री कंवरलाल जी पटेल पूर्व लोधा समाज अध्यक्ष धार व पूर्व भूमि विकास बैंक धार के अध्यक्ष के परिवार से है।


Share To:

Post A Comment: