*बुरहानपुर~हज प्रशिक्षण शिविर के दूसरे चरण का शुभारंभ 12 जून से*~~
बुरहानपुर (मेहलका अंसारी)
बैतूलमाल सोसायटी बुरहानपुर के तत्वाधान में हज प्रशिक्षण शिविर का आयोजन पुरुषों के लिए मस्जिद ताना गुजरी बुरहानपुर में और महिलाओं के लिए यूनिक पब्लिक स्कूल में असर की नमाज से मगरिब की नमाज तक, 12 जून 2019 बुधवार से किया जा रहा है । बैतूलमाल सोसायटी बुरहानपुर के एकमेव संयोजक मोहम्मद सादिक जहाज़वाला ने हज और उमरा पर जाने वाले पुरुष और महिलाओं तीर्थ यात्रियों से अपील की है कि इस समय का सदुपयोग करते हुए प्रशिक्षण से लाभान्वित हो। उल्लेखनीय है कि बैतूलमाल के माध्यम से पहले चरण का प्रशिक्षण कैंप रमजान के पूर्व हो चुका है। दूसरे चरण के कैंप में हज और उमरा पर जाने वालोंं से शिरकत की प्रार्थना है ।

Post A Comment: