भोपाल~मुख्यमंत्री को निराश्रित गौ वंश संरक्षण के निर्णय पर पं.कमलकिशोर नागर ने दिया साधुवाद~~
*मोहन पुरोहित की रिपोर्ट Mo.9977526447~~
आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के बाद प्रख्यात कथावाचक पंडित कमलकिशोर नागर ने मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ के एक हजार गौशालाएँ खोलने के निर्णय पर उन्हें साधुवाद दिया है। पंडित नागर इन दिनों इंदौर के निकट गोम्मटगिरी में कथा वाचन कर रहे हैं।
पंडित नागर ने कहा है कि गौ-माता की रक्षा का संकल्प निभाकर मुख्यमंत्री राजधर्म का पालन कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि श्री नागर द्वारा मध्यप्रदेश एवं राजस्थान में समाज के सहयोग से 197 गौशालाएँ संचालित की जाती हैं। गोम्मटगिरी की गौवर्धन गौशाला में एक हजार गाय हैं।

Post A Comment: