धार/ सरदारपुर ~महाराणा बख्तावरसिंह के बलिदान दिवस पर स्वास्थ्य शिवीर एवं कबड्डी स्पर्धा का भी हुआ आयोजन!~~

धार/ सरदारपुर (शैलेन्द्र पँवार) 


10 फरवरी को अमर शहीद महाराणा बख्तावरसिंह के बलिदान दिवस पर शासकीय अस्पताल अमझेरा मे स्वास्थ्य परीक्षण, रक्त परीक्षण, नेत्र शिवीर एवं होम्योपेथिक शिवीर का आयोजन किया गया। शिवीर सुबह 10 बजे से प्रारंभ हुआ, जिसके मुख्य अतिथी क्षैत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल रहे। शिवीर मे डॉ. एमएल जैन, डॉ. एके चौधरी, डॉ. सतीश पाराशर एवं डॉ. ऋषभ जैन आदि चिकित्सक अपनी सेवा दी।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोहनलाल मुकाती ने बताया कि बलिदान दिवस पर अमझेरा मे एक दिवसीय कबड्डी स्पर्धा का भी आयोजन किया गया, जिसका प्रथम पुरूस्कार 11000, द्वितीय पुरूस्कार 7000 एवं तृतीय पुरूस्कार 5000 रूपये रखा गया है।
     मालव वीर अमझेरा नरेश महाराणा बख्तावरसिंह का 162वाँ बलिदान दिवस अमझेरा के महल परिसर पर मनाया गया, इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल ने शिरकत की, उनके साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व ग्रामीण मोजूद रहे । श्री ग्रेवाल ने कहा कि
देश की स्वाधीनता के लिए अंग्रेज़ो से लोहा लेने वाले

1857 की  क्रांति के वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद महाराणा बख्तावरसिंह राठौर ने इस देश की आन के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया
और हस्ते हस्ते मातृभूमि की रक्षा करते हुए 10 फरवरी  1858 को देश की आज़ादी के लिए अपना बलिदान दिया । क्षैत्रिय विधायक ने यह भी कहा के सरदारपुर तहसील की 95 ग्राम पंचायत में महाराणा बख्तावरसिंह की मूर्ति स्थापित हो व समस्त तहसील के विद्यालय में उनकी तस्वीर हो और उनके इतिहास की जानकारी हो !

      इस मौके पर अमझेरा स्वास्थ केंद्र पर अलग अलग तरह के मरीजों व स्कुली छात्र छात्राओं के बाहर से आये डॉक्टरों द्वारा रक्त, आंखों व कई प्रकार के परीक्षण किए गए । वही अस्पताल में विधायक ग्रेवाल ने मरीजो से मुलाकात भी की।
अस्पताल प्रबंधन द्वारा विधायक श्री ग्रेवाल से चिकित्सालय मे मशीनों के अभाव कि जानकारी देते हुए तकनीकी उपकरणों कि माँग की!


Share To:

Post A Comment: