*बुरहानपुर~ सेवासदन महाविद्यालय में आयोजित हुआ " अल्लामा इक़बाल : फन और शख्सियत" पर विशेष विस्तारित व्याख्यान*~~                   

बुरहानपुर (मेहलक़ा अंसारी) 


सेवासदन महाविद्यालय में एनसीपीयूएल,, नई दिल्ली के आर्थिक सहयोग से " अल्लामा इक़बाल : फन और शख्सियत" पर विशेष विस्तारित व्याख्यान का आयोजन सेवासदन शिक्षा समिति बुरहानपुर की अध्यक्ष श्रीमती तारिका वीरेंद्र सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में और सेवा सदन शिक्षा समीति के वरिष्ठ सदस्य श्री हंसमुख जरीवाला के मुख्य अतिथि में सम्पन्न हुआ, जिसमें विशेष वक्ता के रूप में एसपीटीएम महाविद्यालय शीरपुर महाराष्ट्र के विभागाध्यक्ष एंव त्रेमासिक उर्दू साहित्यिक पत्रिका तज़ईन ए अदब के संपादक डाक्टर साजिद अली कादरी ने अपने विचारों से अवगत कराते हुए कहा कि अल्लामा इक़बाल की शायरी और कविता में राष्ट्रीय एकता का पाठ देती है। उन्होंने कहा कि अल्लामा इक़बाल किसी एक के नहीं है बल्कि वह समस्त भारत वासियों के शायर हैं। इस अवसर पर संस्था के प्रबंधक मनीष पटेल,, डाक्टर एस सी त्रिपाठी,, डाक्टर एस के जैन,, डाक्टर उस्मान अंसारी,, सैयद रियासत अली रियासत,, डाक्टर असरार उल्ला अंसारी ,, डाक्टर क़ैसर जमाल,, अल्ताफ अंसारी,, शगुफ्ता राना,, कालेज का शैक्षणिक और अशैक्षणिक स्टाफ,, छात्र छात्राएं मौजूद थीं। कार्यक्रम का संचालन विभागाध्यक्ष डाक्टर एस एम शकील ने किया और क़ैसर जमाल ने आभार माना।


Share To:

Post A Comment: