दसाई~~सालो से वीरान पडी मंडी फिर होगी चालू~~
जगदीश चौधरी (खिलेडी)9617174241~
नगर में वर्षों से बंद पड़ी कृषि उपज मंडी को फिर से शुरू करने के लिए सोमवार को किसान एवं व्यापारियों का सम्मेलन कृषि उपज मंडी प्रांगण में विधायक प्रताप ग्रेवाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि सरदारपुर एस.डी.एम सत्यनारायण दर्रे राजगढ़ मंडी सचिव हरेंद्रसिंह सिकरवार पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बद्रीलाल डुग्गाजीवाला वरिष्ठ व्यापारी बाबूलाल मंडलेचा किसान संघ तहसील अध्यक्ष राधेश्याम बडगोता ब्लॉक कांग्रेस दसाई के अध्यक्ष बालमुकुंद पाटीदार एवं शंकरलाल मारु थे।
कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के चित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण के साथ की गई । व्यापारी एसोसिएशन द्वारा माल्यार्पण कर सभी अतिथियों का स्वागत किया गया व एसडीएम को मांग पत्र दिया गया जिसका वाचन संदीप पीपाड़ा ने किया। सुभाष मंडलेचा ने मंडी के निर्मित कमरों के अंदर गिट्टी माल जीर्ण शीर्ण हो गया है उसकी मरम्मत करवाना । मंडी में किसानों को पीने के लिए पानी की व्यवस्था खरीदी गई उपज को तोलने के लिए हम्माल की कमी दूर करना मंडी में बिजली की व्यवस्था करना आदि समस्याओं से अवगत कराया।
किसान लक्ष्मीनारायण पाटीदार में कहा की मंडी में किसानों अपनी उपज लेकर आएगा तो उसे घंटों इंतजार नहीं करना पड़े शीघ्र नीलामी हो ऐसी व्यवस्था की जाए अन्य मंडियों के समकक्ष व्यापारियों द्वारा किसान की उपज का सही दाम दिया जाए भाव में अंतर नहीं आए एवं मंडी में व्यापारियों की कमी को दूर किया जाए नियमानुसार नगद राशि देने की व्यवस्था की जाए सहित अन्य मांगों को रखा।
किसानो एवं व्यापारियों की और से रखी गई सभी मांगों पर एसडीएम दर्रे ने कहा इन सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा जिसके बाद सभी की सहमति से 7 फरवरी गुरुवार से मंडी में पुनः उपज की नीलामी शुरू करने का निर्णय लिया गया।
मंडी शुरू होने के बाद कोई भी व्यापारी गांव में किसान के घर से फसल की खरीदी नहीं करेगा इस अवसर पर व्यापारी एसोसिएशन के सभी सदस्य एवं कई किसान उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन राकेश नहार ने किया।

Post A Comment: