बीड~ सट्टा लिखते पकडा ~~

बीड~रवि सलुजा ~~


प्रदेश के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक सर्जरी के चलते पुलिस विभाग को प्रदेश में जुआ सट्टा बंद करने के निर्देश देते ही पुलिस महकमा हरकत में आ गया हर जिले में चल रहे अवैध कामों को सख्ती से बंद करने के निदेश भी दिए गए है जिससें पुलिस महकमे में हल चल हुई तेज
आज दिनांक को पुलिस चौकी बीड़ द्वारा
मुखबिर की सूचना पर पुलिस चौकी बीड प्रभारी अंजू शर्मा, ए एस आई शिवराम पाटीदार, आरक्षक जितेंद्र डोडे दल बल सहित मौके पर पहुंचे जहाँ  सट्टा लिखते आरोपी मुकेश पिता प्रहलाद देशवाली उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम दोहद को सट्टा पर्ची लिखते पकड़ा जिससे नगदी 750 रूपये आरोपी राकेश पिता केशवसिंह कोरकू उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम दिनकरपुरा को सट्टा पर्ची लिखते पकड़ा जिससे नगदी 600 रूपये
व सट्टा उपकरण जप्त कर अपराध धारा 4(क) जुआ एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

इनका कहना -- क ई समय से क्षेत्र में सट्टा लिखने की सुचना मिल रही थी मुखबिर की सुचना पर आज कारवाई की गई ..

अंजू शर्मा चौकी प्रभारी बीड


Share To:

Post A Comment: