बुरहानपुर~ मोती माता के दर्शन हेतु विशाल काफिले के साथ लोखंडया पहुंचे सांसद नंदकुमार सिंह चौहान~ 

बुरहानपुर  (मेहलक़ा अंसारी)


लोखंड्या जत्रा के नाम से भारत प्रसिध्द मोती माता के चार दिवसीय मेले में       सांसद नंद कुमार सिंह चौहान 40 वर्षीय परंपरा को बरक़रार रखते हुए अपने 50 - 60 वाहनों के विशाल क़ाफ़ले एंव अपने समर्थकों के साथ 11 बजे अपने निवास संजय नगर से निकलकर मोती माता के दर्शन को पहुंचे और जिले एवम प्रदेश में अम्न, सुख शांति के लिए प्रार्थना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान बुरहानपुर अमरावती मार्ग पर स्थित ग्रामों में ग्रामीणों ने अपने लाडले सांसद श्री.नंदू भैय्या का स्वागत आत्मीय स्वागत किया।  ग्राम दरियापुर, ग्राम टीट गांव फाटे पर,बड़गांव ,सिरपुर एवम राजोरा में ग्रामीणों ने स्वागत कर फूलमालाओं से श्री नंदुभैय्या को लाद दिया, स्वागत के बाद  नंदू भैय्या का आभार व्यक्त करने हेतु  तुला दान भी किया गया। उल्लेखनीय है कि, सांसद नंदू भैय्या ने मोतिमाता मन्दिर के जीर्णोद्धार एवम सौंदर्यीकरण के लिए  धार्मिक न्यास एवम
धर्मार्थ विभाग के माध्यम से 98 लाख रुपये स्वीकृत कराए थे।  उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता,पूर्व विधायक मंजू दादू, दादाराव महाजन, प्रदीप जाधव,महापौर अनिलभाऊ भोसले, एम पी पावर लूम फेडरेशन के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर पाटिल, लक्ष्मण महाजन, संजय जाधव, संजय पाटिल, संजय सहगल, सुजय सिंह चौहान, अनिल राठौर, लक्ष्मण महाजन,दिनेश चौधरी, योगेश पाटिल,गगन कुलकर्णी, देवेन्द्र ठाकुर, अमित टिल्लनी, अंकित टिल्लानी, टिल्लू उर्मलिया, मोहन पाटिल,विनोद पाटिल,सौरभ पाटिल आदि उपस्थित थे।


Share To:

Post A Comment: