कालापीपल~~ द डिजाइर ने प्रतिभाओं को किया सम्मानित साथ ही मिला करियर मार्गदर्शन~~
कालापीपल:नगर के एक निजी कोचिंग संस्थान 'द डिजायर कोचिंग' द्वारा मध्यप्रदेश बोर्ड की परीक्षाओं में प्रदेश में प्रथम स्थान एवं अन्य क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा के माध्यम से क्षेत्र को गौरांवित कर रहे छात्रों का सम्मान एवं करियर मार्गदर्शन समारोह आयोजित किया गया। शाजापुर जिले की कालापीपल तहसील से बीते कई वर्षों में मध्यप्रदेश बोर्ड की परीक्षाओं में. प्रदेश में बेहतर परिणाम प्राप्त हो रहे हैं।
अच्छे परिणाम के चलते कालापीपल अब शिक्षा के क्षेत्र में ना केवल जिले में बल्कि पूरे प्रदेश में जाना जाने लगा है।
'द डिजायर कोचिंग' द्वारा प्रदेश में शीर्ष स्थान प्राप्त किए बच्चों का प्रतिभा सम्मान व केरियर मार्गदर्शन हेतु एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस आयोजन में अनेक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे अतिथियों द्वारा बच्चों को मार्गदर्शन दिया।
इस आयोजन में 'प्राइड आफ इंडिया' सम्मान से सम्मानित बी.के. डाक्टर रीना बहन, इंदौर स्थित एफएम के वाइस आर्टिस्ट पंकज साल्वी, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत मध्यभारत प्रांत के संगठन मंत्री घनश्याम चंद्रवंशी द्वारा कहानियों व प्रेरणादायक बातें बताकर बच्चों को मार्गदर्शित किया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य नवीन शिंदे,नचिकेता पुरोहित, देवास ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनिल गोस्वामी, बी.के.राघवेंद्र भाई, सरंपच कृपाल सिंह मेवाडा उपस्थित रहे।
आयोजन में मुख्य वक्ता के रूप में बच्चों को संबोधित कर रहीं बी.के. डाक्टर रीना ने बच्चों को शिक्षा के साथ साथ मूल्यवान जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। वहीं वाइस आर्टिस्ट पंकज साल्वी ने कहानियों के माध्यम से छात्र जीवन में धेर्य के महत्व को समझाया। साथ ही घनश्याम चंद्रवंशी ने बच्चों को कहा अभाव में अधिक प्रभाव होता है इसलिए हमें ऐसा नहीं सोचना चाहिए कि हम गांव में हैं या शहर में, हमें अपना ध्यान लक्ष्य पर केंद्रित रखना चाहिए। इस अवसर पर संस्थान द्वारा हाईस्कूल परीक्षा में मध्य प्रदेश प्रावीन्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले हर्षवर्धन परमार, पांचवें स्थान पर रहे शुभम मेवाड़ा, जिले में द्वितीय स्थान पर रहे आशीष शर्मा हायर सेकेंडरी परीक्षा में नए स्थान पर रहे विनोद सिंह राजपूत अंग्रेजी विषय में उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को संस्थान द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन व आभार कोचिंग संस्थान के डायरेक्टर राकेश गोस्वामी ने माना।

Post A Comment: