मनावर~ लघु नाटक के माध्यम से कर्मचारियों को पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण की जानकारी दी~~
मनावर = अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी द्वारा आज 18 जनवरी शुक्रवार को खान पर्यावरण खनिज संरक्षण एवं “जल है तो कल है” जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत कई ग्राम सीतापूरी में कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे इकाई प्रमुख विजय छाबड़ा द्वारा खनिज संरक्षण एवं जल है तो कल के बारे में विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी तभा शपथ भी दिलाई गई । इस अवसर पर मॉडरेटर्स सी.पी.दधीच ने कहा कि पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए खनन कार्य की सलाह दी। कंपनी के संजीव साहू ने भविष्य के लिए विधिवत रूप से खनिज का उपयोग करने की सलाह दी। उदित बोथरा द्वारा ग्राम सीतापुरी की लाइमस्टोन माइन्स का अवलोकन किया। कार्यक्रम में आये अतिथियों का खनन विभाग के उपाध्यक्ष सुभाष निगम द्वारा पुष्पमाला से स्वागत किया गया। साथ ही खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण के महत्व की जानकारी दी। आयोजन में इकाई के सभी फंक्शन हेड मौजूद थे। सीएसआर के रूपेन पटनाईक ने बताया कि आयोजन स्थल पर रंगारंग कार्यक्रम एवं लघु नाटिका के माध्यम से कर्मचारियों एवं ग्रामीणजनों को खान पर्यावरण एवं खनिज एवं जल संरक्षण के महत्व के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आभार खनन विभाग के एजीएम अखिलेश प्रतापसिंह ने माना ।

Post A Comment: