मनावर~ पूर्व कैबिनेट मंत्री रंजना बघेल के पिता का निधन~~
निलेश जैन मनावर ~~
पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रंजना बघेल के पिता एवं कुक्षी नगर परिषद अध्यक्ष मुकाम सिंह किराडे के ससुर राम सिंह बघेल का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया वे लंबे समय से अस्वस्थ थे उनकी अंतिम यात्रा एवं अंतिम संस्कार गृह ग्राम ढोलिया में किया गया जिसमें धार जिले से बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि गण उपस्थित होकर अंतिम विदाई दी गई प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रंजना बघेल के पिता के निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर छा गई ग्राम ढोलिया में कार्यकर्ताओं का जमावड़ा दिखाई दिया उनकी अंतिम यात्रा में धार जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ राज बर्फा, अलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल, जनपद अध्यक्ष जयदीप पटेल, जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र बघेल, सरदारपुर से संजय बघेल, गंधवानी से सरदार मेडा, रामेश्वर पाटीदार मनावर, नवीन बानिया राजगढ़, कैलाश राठौड़, लोकेश ब्राइड, पन्नालाल पाटीदार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अरुण कुमार पाठक, महेंद्र प्रताप सिंह, पंकज शर्मा, भाजपा कार्यालय मंत्री सत्येंद्र मिश्रा नगर पंचायत के समस्त पार्षद सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे अंतिम यात्रा के दौरान प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रंजना बघेल पूरी यात्रा में अंतिम दर्शन तक उपस्थित रही राम सिंह बघेल का अंतिम संस्कार ढोलिया नदी पर किया गया

Post A Comment: