भिण्ड~ प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ भाजपा ने दिया ज्ञापन*~~
भिण्ड से गिर्राज बौहरे की रिपोर्ट~~
भिण्ड।। प्रदेश में जब से नई सरकार आई है, अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब होती जा रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसके खिलाफ आज भिण्ड तहसिलदार को ज्ञापन दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव कांकर ने कहा है कि यदि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति नहीं सुधरती है और मंदसौर में हुई नपा अध्यक्ष की हत्या तथा हमारे कार्यकर्ताओं के साथ बदले की भावना से कार्रवाई होती है, तो भारतीय जनता पार्टी सड़कों पर उतरकर विरोध करेगी। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था की स्थिति के खिलाफ शनिवार को जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कलेक्टर्स को सौंपा।
*सरकार बदलने के साथ ही फैली अराजकता: संजीव*
जिलाध्यक्ष संजीव कांकर ने कहा कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के साथ ही जिस तरह अराजकता का वातावरण बना है, कानून व्यवस्था ठप्प होती जा रही है, उसी का परिणाम है कि विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कांवरे के काफिले के साथ दुर्घटना होती है और सरकार उसमें नक्सली कनेक्शन मानती है। इंदौर में कारोबारी संदीप अग्रवाल को गोलियां से भून दिया जाता है। हाल ही में हमारी पार्टी के प्रमुख नेता और दो बार मंदसौर नगरपालिका के अध्यक्ष रहे श्री प्रहलाद बंधवार की नृशंस हत्या हो जाती है। ये घटनाएं इस बात का सबूत हैं कि नई सरकार कानून व्यवस्था कायम रखने में असमर्थ है।
*मंदसौर घटना की उच्चस्तरीय जांच हो*
भाजपा नेताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ मंदसौर की घटना के बारे में यह कहते हैं कि यह पार्टी का अंदरूनी मामला है। उन्होंने कहा कि हत्यारा किसी दल का नहीं होता, दोषी केवल दोषी होता है और उसके खिलाफ दोषी मानकर ही कार्रवाई होनी चाहिए। यदि सरकार पहले से यह मानस बना ले कि यह किसी दल का अंदरूनी मामला है, तो स्वभाविक रूप से वह निष्पक्ष जांच और दोषी को सजा दिलाने में सफल नहीं हो पाएगी। भाजपा के पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंदसौर घटना के संबंध में त्वरित और कड़ी कार्रवाई की बात करते हुए कहा कि इस घटना की उच्चस्तरीय जांच होना चाहिए, इस अवसर पर ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से रामप्रकाश तिवारी ,अर्पित मुदगल जिला मीडिया प्रभारी राममिलनशर्मा,राजीवगुप्ता,सीमाशर्मा,भरतशर्मा,रामप्रकाशमांझी,प्रदीप भदौरिया टीपू,रछपाल सिंह,टनटी राजावत,आकाश पुरोहित,संतोष कुशवाह,पिंकीशर्मा,बेबीराठौर,वंदनाभदौरिया,सुनीलभदौरिया,रोहित राजावत,कल्पना सोनी,अजय शर्मा,गीता भदौरिया सहित अन्य कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Post A Comment: